फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   What kind of madness: collected Ganga water from Haridwar for Sachin Tendulkar, will go to Mumbai on foot

कैसी दीवानगी: सचिन तेंदुलकर के लिए हरिद्वार से उठाया गंगाजल, पैदल मुंबई जाकर कराएगा क्रिकेट के भगवान को स्नान

Thu, 13 Mar 2025 10:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 13 Mar 2025 10:06 PM IST
सार

हरियाणा के जींद निवासी जसबीर हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा कर रहा है। उसने 11 मार्च को गंगाजल उठाया है और सचिन के जन्मदिन पर 24 मई को मुंबई पहुंचेगा। उसे उम्मीद है कि तेंदुलकर उससे जरूर मिलेंगे। 

विज्ञापन
What kind of madness: collected Ganga water from Haridwar for Sachin Tendulkar, will go to Mumbai on foot
मुजफ्फरनगर के छपार से होकर गुजरता जसबीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा निवासी एक प्रशंसक ने देश के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम हरिद्वार से गंगा जल उठाया है। वह पैदल यात्रा कर मुंबई पहुंचेगा और सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन पर गंगा जल से स्नान कराएगा।
विज्ञापन

 

भारतीय क्रिकेटर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के प्रति प्रशंसकों की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हरियाणा के जनपद जींद के अमरगढ़ नरवाना निवासी जसबीर हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा कर रहा है। उसने हरिद्वार से 11 मार्च को गंगाजल उठाया है। वह गंगाजल लेकर बृहस्पतिवार को पैदल ही छपार पहुंचा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि वह सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा फैन है। जिस दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, वह भी साथियों के साथ मैच देख रहा था। भारत की जीत होते ही उसने साथियों से बोल दिया था कि वह सचिन तेंदुलकर के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल ही मुंबई जाएगा। मुंबई में 24 अप्रैल को जन्मदिन पर वह सचिन तेंदुलकर को गंगाजल से स्नान कराएगा। उसका कहना है कि भगवान भोलेनाथ उसके मकसद में कामयाबी जरूर दिलाएंगे। सचिन तेंदुलकर उससे जरूर मिलेंगे, उसे पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed