फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   What is JPNIC Building built by spending Rs 813 crore Samajwadi Party

क्या है जेपीएनआईसी?: 813 करोड़ रुपये खर्च कर बनाई गई बिल्डिंग, अखिलेश यादव का है ड्रीम प्रोजेक्ट, जानें सब कुछ

Fri, 11 Oct 2024 10:57 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 11 Oct 2024 10:57 AM IST
सार

JPNIC Center Controversy: जेपीएनआईसी अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है, सपा सरकार में 2013 में जेपीएनआईसी बनना शुरू हुआ था। 2016 तक इस बिल्डिंग पर 813 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

विज्ञापन
What is JPNIC Building built by spending Rs 813 crore Samajwadi Party
JPNIC Controversy - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौजूद जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) के गेट पर टीन शेड लगाए जाने से समाजवादी पार्टी की गुस्सा फूट पड़ा है। आज जय प्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश यादव  वहां जाकर श्रद्धांजलि देने वाले थे, लेकिन सुबह से ही सपा अध्यक्ष के आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जिससे सपा नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सपा नेता और पुलिस आमने-सामने आ गए। कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

जेपीएनआईसी को सील करने की खबर पर देर रात सपा प्रमुख अखिलेश यादव सेंटर पर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में बयान दिया कि ये टीन शेड लगाकर सरकार कुछ तो छिपाना चाह रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कि इसे बेचने की तैयारी है, सरकार किसी को देना चाहती हो। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जेपीएनआईसी के मेन गेट पर लगाई जा रही टिन का वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि किसी को नमन करने या श्रद्धांजलि देने से रोकना सुसभ्य लोगों की निशानी नहीं। अखिलेश यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण की जयंती के दिन सपा कार्यकर्ता उनके म्यूजियम में जयंती मनाते हैं। लेकिन हमें दो बार से माल्यार्पण करने से रोका जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव का है ड्रीम प्रोजेक्ट
जेपीएनआईसी अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है, सपा सरकार में 2013 में जेपीएनआईसी बनना शुरू हुआ था। 2016 तक इस बिल्डिंग पर 813 करोड़ रुपये खर्च किए गए। 11 अक्तूबर 2016 को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन कर दिया था। इसके लिए ऑल वेदर ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल और मल्टीपर्पज कोर्ट में खेलों से जुड़ी प्रस्तुति भी करा दी गई। फिर भी इस हिस्से को वापस बंद कर दिया गया। इस सेंटर में समाजवादी विचारक जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा भी लगी है, यहां हर साल समाजवादी कार्यक्रम होते रहे हैं।

विज्ञापन

खंडहर बनने के लिए छोड़ दी गई बिल्डिंग
सपा की सरकार जाने के बाद जनता की खून-पसीने की कमाई का 813 करोड़ रुपये खर्च कर बनाई गई जयप्रकाश नरायन इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) खंडहर बनने के लिए छोड़ दिया गया। परिणाम यह है कि बिल्डिंग में टूटफूट शुरू हो चुकी है और लैंडस्केपिंग जंगल में बदल गई है। स्पोर्ट्स ब्लॉक में हुए निर्माण भी बर्बाद हो गए। कन्वेंशन ब्लॉक, पार्किंग ब्लॉक, म्यूजियम ब्लॉक भी बदहाली हो गए। मुख्य बिल्डिंग के ऊपर लगे टाइल्स भी कई जगह टूट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed