फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   warrant to arrest ssp gaziabad

गाजियाबाद के एसएसपी की गिरफ्तारी का आदेश

Sat, 05 Oct 2013 12:12 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 05 Oct 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
warrant to arrest ssp gaziabad

उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट में व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने के आदेश की अनदेखी कर अपने मातहत को कोर्ट में भेजना एसएसपी गाजियाबाद को भारी पड़ गया।

विज्ञापन


कोर्ट ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए एसएसपी गाजियाबाद, सिहनी गेट थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर और सिपाहियों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने सीजेएम गाजियाबाद को निर्देश दिया है कि आदेश की प्रति फैक्स से प्राप्त होते ही तत्काल उपरोक्त अधिकारियों को गिरफ्तार कर इस न्यायालय में पेश किया जाए। कोर्ट ने 23 अक्तूबर को प्रकरण की सुनवाई के दौरान डीजीपी को भी उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद के महेंद्र पाल की आपराधिक अपील पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति डीडी झा और न्यायमूर्ति पंकज नकवी की खंडपीठ ने एसएसपी गाजियाबाद को 30 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

यह भी कहा था कि यदि उस दिन उनकी बेंच नहीं बैठती है तो किसी दूसरी बेंच के सामने उपस्थित हो सकते हैं। इस आदेश का अनुपालन करने के बजाए एसएसपी ने एसपी यातायात किरन यादव को अपने स्थान पर भेज दिया।

उस दिन न्यायमूर्ति डीडी झा की बेंच मौजूद नहीं थी। एसपी यातायात दूसरी बेंच के समक्ष उपस्थित हुईं और बिना किसी लिखित प्रार्थनापत्र के अगली तारीख के लिए अपनी हाजिरी से माफी प्राप्त कर ली।

जिस बेंच के समक्ष पेशी हुई, वहां से एसएसपी गाजियाबाद सहित एसओ सिहनी गेट और सब इंस्पेक्टर तथा कांस्टेबलों को भी अगली तारीख पर उपस्थिति से माफी प्रदान कर दी गई। इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए न्यायमूर्ति डीडी झा की पीठ ने कहा कि बिना व्यक्तिगत रूप से हाजिर हुए और लिखित प्रार्थनापत्र के अगली तारीख पर उपस्थित होने से छूट नहीं दी जा सकती है।


झूठा हलफनामा देने पर तलब थे एसएसपी
हाईकोर्ट ने एसएसपी गाजियाबाद और अन्य पुलिसकर्मियों को कोर्ट में झूठा हलफनामा देने और गुमराह करने के मामले में व्यक्तिगत तौर पर तलब किया था। याची महेंद्र पाल की अपील पर कोर्ट ने विपक्षियों की गिरफ्तारी का वारंट सीजेएम गाजियाबाद के मार्फत जारी करने और उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया था।

पुलिस ने सीजेएम के वारंट पर बिना कोई गिरफ्तारी किए बता दिया कि अभियुक्तगण बताए गए पते पर नहीं रहते हैं। बाद में उसी पते से अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी कर ली गई। किसी ने इस बात पर विवाद नहीं किया कि वारंट में दिया पता गलत था।

हाईकोर्ट ने पुलिस की करतूत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी सहित अन्य लोगों को 30 सितंबर को तलब किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed