{"_id":"07c54442-ae5b-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"violence-in-deoria-after-murder-of-bdc","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः देवरिया में बीडीसी की हत्या के बाद भडकी हिंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः देवरिया में बीडीसी की हत्या के बाद भडकी हिंसा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Apr 2013 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में कल रात एक पंचायत सदस्य की हत्या से गुस्साई भीड़ ने कई घरों और दुकानों को जलाकर राख कर दिया और पुलिस अधीक्षक उमेश श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गौरीबाजार थाना क्षेत्र के गांव पथरहर के निवासी पंचायत सदस्य अरण सिंह की कल शाम मठिया चौराहे पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने पथरहर गांव को घेर लिया और पुलिस अधिकारियों के सामने ही आरोपियों के घर को आग लगा दिया जिसके कारण कई घर और दुकानें जलकर राख हो गईं। आग से घिरे एक महिला और तीन बच्चों को पुलिस ने किसी तरह बचाया।
विज्ञापन
उग्र भीड़ ने मीडियाकर्मियों पर हमला कर उनके कैमरे और वाहन तोड़ डाले। गौरीबाजार थाने को घेरकर उस पर पथराव किया जिसे देखकर थानाध्यक्ष अशोक यादव थाना छोड़कर भाग गए।
हत्या के विरोध में आक्रोशित भीड़ गौरीबाजार चौराहे पर गोरखपुर मार्ग को देर रात तक जाम किये रही। मामले को गंभीर होते देख कल देर रात गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नवीन अरोरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
बंधक बनाए गए देवरिया के पुलिस अधीक्षक उमेश श्रीवास्तव को भीड़ ने देर रात रिहा कर दिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है तथा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।