फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   videography is illegal says darul uloom

दारुल उलूम ने वीडियोग्राफी को ठहराया नाजायज

Thu, 20 Dec 2012 03:10 PM IST
देवबंद/ब्यूरो
देवबंद/ब्यूरो Updated Thu, 20 Dec 2012 03:10 PM IST
विज्ञापन
videography is illegal says darul uloom

इसलामिक यूनिवर्सिटी दारुल उलूम के मुफ्तियों ने कहा है कि किसी बयान या समारोह की वीडियो बनाना नाजायज है साथ ही उससे प्राप्त होने वाली कमाई भी हराम है। मुफ्तियों ने पाकिस्तान से एक व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही है।  

विज्ञापन


सात नवंबर को दारुल उलूम के फतवा विभाग से ऑनलाइन सवाल संख्या 42777 में पूछा गया है कि किसी बयान या दुनिया के किसी भी समारोह की वीडियो बनाना जायज है अथवा उससे होने वाली आय हलाल होगी या हराम? फतवा विभाग से 16 दिसंबर को दिए गए जवाब संख्या एल=1/1434/8-6 में मुफ्तियों ने कहा है कि वीडियो में चूंकि स्वतंत्र छवि कैच (उतारना) की जाती है इसलिए बयान या दुनिया के किसी भी समारोह की वीडियो बनाना जायज नहीं है।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा है कि इससे प्राप्त होने वाली आय भी हराम की श्रेणी में आती है। वहीं, इस संबंध में दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती आरिफ कासमी ने कहा कि इसलाम में तस्वीर आदि को नाजायज करार दिया गया है इसलिए इससे होने वाली कमाई भी हराम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पासपोर्ट आदि पर लगाने के लिए फोटो आदि की इजाजत दी गई है। इसलिए जायज काम करने की कमाई भी जायज है। उन्होंने कहा कि जहां तक हो सके शरीयत के बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed