सब्जियों के दामों में आई नर्मी, प्याज और आलू का भाव हुआ कम, जानें बाजार के रेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार को धूमधाम से मनाने की तैयार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आप दशहरे पर व्यंजनों की लिस्ट लंबी कर सकते हैं। सब्जियों के दाम में कमी आई है। जहां प्याज के दाम में 10 से 15 रुपये की गिरावट आई है तो वहीं टमाटर और आलू का भाव भी कम हुए हैं।
ऐसे में लोगों को काफी राहत हुई है। थोक बाजार में प्याज का दाम 40-45 से दस रुपये नीचे गिरकर 30-35 रुपये आ गया है। इसी प्रकार टमाटर का दाम भी थोक में 25-30 और फुटकर बाजार में 35-40 रुपये पर आ गया है। आलू के दाम में भी कमी दर्ज की गई है। अब व्रत के बाद जमकर व्यंजनों का लाभ उठाया जा सकता है।
सब्जी(फुटकर में) पहले अब(रुपये/किलो)
प्याज 50-55 40-45
टमाटर 40- 50 30-40
आलू 18-20 15-16
लौकी 35-40 30-35
करैल 50-55 40-45
खीरा 50-52 40-45
मूली 45-50 40-45
कोहड़ा 50-52 40-45
गोभी 50-52 40-45
नेनुआ 40-50 30-35