फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Zigzag barricading done kashi vishwanath Dham in savav will be less queue on road

Kashi Vishwanath: धाम में ही लगेगी जिगजैग बैरिकेडिंग, सड़क पर कम होगी कतार; सावन में ऐसे होगा भीड़ प्रबंधन

Thu, 11 Jul 2024 05:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 05:47 PM IST
सार

Varanasi News: सावन माह को लेकर प्रशासनिक अमला अपने-अपने स्तर पर तैयारियां कर रहा है। काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले भक्तों को इस बार भी विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। भक्तों की सहूलियत के लिए विश्वनाथ प्रबंधन भी तैयारियां कर रहा है।

विज्ञापन
Zigzag barricading done kashi vishwanath Dham in savav will be less queue on road
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन की तैयारियों का खाका तैयार हो चुका है। मंदिर प्रशासन इस बार पूरी तरह से भीड़ प्रबंधन के साथ ही आम श्रद्धालुओं को सुविधाएं मुहैया कराने पर विशेष ध्यान दे रहा है। लाइव दर्शन पूजन के साथ ही पूरे धाम को सीसी कैमरों से लैस किया जा रहा है।

विज्ञापन


सावन में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए देश-दुनिया से श्रद्धालु बनारस आएंगे। सड़क पर लगने वाली भीड़ को कम करने के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से धाम क्षेत्र में बैरिकेडिंग को जिगजैग करके बढ़ाया जा रहा है। इससे सड़क पर भीड़ कम लगेगी। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से बचने के लिए भी जगह-जगह शेड का इंतजाम किया गया है। प्रशासन ने व्यवस्था को विस्तार देते हुए कई स्थानों पर लाइव दर्शन के लिए एलईडी स्क्रीन भी लगाई है। इससे दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह का लाइव दर्शन कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन की ओर से गोदौलिया से गेट नंबर 4 और मैदागिन से गेट नंबर 4 तक धाम में आने वाले विशिष्ट/ अतिविशिष्ट, वृद्ध दिव्यांगजन/ अशक्त दर्शनार्थियों के लिए ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा। साथ ही बहुभाषी खोया- पाया केंद्र की भी व्यवस्था होगी।

बाबा के भक्तों के लिए दिया ऑक्सीजन कंसट्रेटर
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों के लिए ब्रह्मराष्ट्र एकम संस्था की ओर से ऑक्सीजन कंसट्रेटर दिया गया है। संस्था के संस्थापक डॉ. सचिन सनातनी ने विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र को भेंट किया। 

उन्होंने बताया कि बाबा दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर उनको ऑक्सीजन की दिक्कत नहीं होगी। इस मशीन से मौके पर ही 95 प्रतिशन नाइट्रोजन मुक्त ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगा। मुख्य कार्यपालक ने इसके लिए संस्था को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed