फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth of two villages clashed in minor dispute, stone pelt on UP 112 police, vehicle damaged

मामूली विवाद में भिड़े दो गांवो के युवा, यूपी 112 पुलिस पर किया पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

Sat, 11 Jul 2020 10:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Jul 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Youth of two villages clashed in minor dispute, stone pelt on UP 112 police, vehicle damaged
पथराव में क्षतिग्रस्त यूपी 112 वाहन। - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जिले के सैदौली गड़थौली बुढ़ानपुर केवटहिया गांव में शनिवार की शाम पड़ोसी गांव के युवाओं से हुए विवाद के निपटारे को पहुंची यूपी 112 पुलिस टीम पर गांव के लोगों ने हमला बोल दिया। पुलिस टीम पर पथराव किया गया। सूचना पर काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई और किस तरह मामला शांत कराया। 

विज्ञापन


पथराव से पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया वहीं पांच लोगों को चोट भी आई है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को नामजद किया है।  सैदौली-गड़थौली बुढ़ानपुर केवटहिया व बनहरा गांव के युवाओं के बीच शुक्रवार को ही कुछ विवाद हुआ था।

विज्ञापन

Youth of two villages clashed in minor dispute, stone pelt on UP 112 police, vehicle damaged
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विवाद भी काफी मामूली था लेकिन उसी को लेकर शनिवार को भी दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और एक दूसरे पर पथराव कर दिया। जिसमें एक पक्ष से राजेन्द्र निषाद व उसके बेटे राहुल निषाद, रवि निषाद घायल हो गए। दूसरे पक्ष के सौरभ सिंह व प्रगति सिंह पुत्रगण राम सिंह को चोट आई। दोनों पक्षों की तरफ से यूपी 112 पर घटना की सूचना दी गई। 

कुछ ही देर में यूपी 112 टीम मौके पर  पहुंच गई। यह टीम पहले बनहरा गांव चली गई और वहां के लोगों से घटना के कारणों की जानकारी लिया। इसके बाद पुलिस केवटहिया गांव पहुंची तो गांव के लोग पुलिस टीम के पहले बनहरा चले जाने पर नाराज हो उठे और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस टीम पर पथराव की जानकारी होते ही रौनापार थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव व बिलरियागंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Youth of two villages clashed in minor dispute, stone pelt on UP 112 police, vehicle damaged
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद मामला शांत हुआ। जिले से एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ व सीओ सदर अकमल खां भी मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। एसओ चंद्रशेखर यादव ने बताया कि पथराव करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। फिलहाल आठ नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। 

पुलिस टीम पर पथराव करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की तरफ से मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं दोनों गांव के लोगों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस की तरफ दर्ज मुकदमें में आठ नामजद किए गए है। जिनकी तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है।  - सिद्धार्थ, एसपी ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed