{"_id":"5dd05b968ebc3e54b546995c","slug":"youth-festival-varanasi-news-vns49475378","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू की टीम अंतर विवि युवा महोत्सव में बनी उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू की टीम अंतर विवि युवा महोत्सव में बनी उपविजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 35वीं पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय युवा महोत्सव में बीएचयू की टीम उपविजेता रही। 27 प्रतियोगिताओं में टीम के सदस्यों ने 6 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किया, जबकि लिट्रेरी प्रतिस्पर्धा में टीम ओवरआल चैंपियन रही। रॉयल ग्लोबल विश्वविद्यालय गुवाहाटी में हुए महोत्सव के बाद अब बीएचयू की टीम 3 से 7 फरवरी तक नोएडा में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेगी। बता दें कि गुवाहाटी की टीम ने विजेता रही।
युवा महोत्सव में बीएचयू समेत 23 विश्वविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पत्रकारिता विभाग के डॉ. बाला लखेंद्र, डॉ. अमिता, संगीत विभाग के डॉ. इद्रदेव चौधरी के नेतृत्व में टीम ने 27 प्रतिस्पर्धाओं में कला का प्रदर्शन किया। लिट्रेरी प्रतिस्पर्धा में रतन, निहारिका, तान्या ने दो स्वर्ण पदक के साथ ओवरआल चैंपियनशिप ट्राफी विश्वविद्यालय को दिलाई।
अलंकृता ने क्लासिकल वोकल सोलो, आशीष ने तबला, प्रशांत ने नॉन परकशन, चैतन्य मंगलम ने कथक, शिवम ने कार्टूनिंग, खुशी ने मेहंदी प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण पदक और शिवम ने पेंटिंग में 1 रजत पदक , सतीश ने कोलाज, ज्योत्सना, मोहित एवं उनकी टीम ने ग्रुप सांग इंडियन में 2 कांस्य पदक बीएचयू को दिलाए। छात्र अधिष्ठाता प्रोफेसर महेंद्र कुमार सिंह ने बीएचयू टीम को उपविजेता बनने पर बधाई देते हुए आगामी महोत्सव में जीत के लिए बेहतर प्रदर्शन की कामना भी की।