{"_id":"6a46358015c92e62dc0adb13","slug":"youth-drowns-in-ganges-while-bathing-with-friends-in-varanasi-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था युवक, गहरे पानी में जाने से डूबा; चार घंटे बाद निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था युवक, गहरे पानी में जाने से डूबा; चार घंटे बाद निकाला शव
Thu, 02 Jul 2026 03:25 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी ।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी ।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:25 PM IST
सार
Varanasi News: गंगा स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में जाने से डूब गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांदपुर निवासी 21 वर्षीय विशाल पुत्र बंशु बृहस्पतिवार की सुबह गंगा में स्नान के दौरान डूब गया। घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू हुई। दोपहर 1.00 बजे एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर 40 मिनट मशक्कत करने के बाद शव को बरामद किया। इसका बाद चौबेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
क्या है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल सुबह करीब आठ बजे अपने तीन दोस्तों के साथ बभनपुरा स्थित गंगा घाट पर स्नान करने गया था। स्नान के दौरान चारों युवक हंसी-मजाक करते हुए गहरे पानी में चले गए। तीन साथी किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि विशाल गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रधान प्रतिनिधि संजय सोनकर ने स्थानीय पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना पर चांदपुर चौकी प्रभारी राघवेंद्र मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से युवक की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के चार घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। जिससे लोगों में नाराजगी व्याप्त रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी।