{"_id":"64170585b7d3d9ea11062cb4","slug":"youth-drowned-while-bathing-in-ganga-at-lalita-ghat-seeing-baba-vishwanath-remained-unfulfilled-2023-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: ललिता घाट पर गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा युवक, बाबा दर्शन की आस रह गई अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: ललिता घाट पर गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा युवक, बाबा दर्शन की आस रह गई अधूरी
Sun, 19 Mar 2023 06:24 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 19 Mar 2023 06:24 PM IST
सार
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए चचेरे भाई के साथ आया युवक गंगा स्नान के दौरान ललिता घट पर डूब गया। सूचना के बाद घाट पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा था। दशाश्वमेघ थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
एनडीआरएफ जवानों ने निकाला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए चचेरे भाई के साथ आया युवक गंगा स्नान के दौरान ललिता घाट पर डूब गया। साथ में नहा रहे चचेरे भाई ने शोर मचाया। जबतक युवक को गहरे पानी से निकाला जाता तबतक उसकी सांसें थम चुकी थी। सूचना से युवक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सरकारी पुरम मंडुवाडीह निवासी रवि पटेल (18) अपने चचेरे भाई के साथ शनिवार दोपहर ललिता घाट पहुंचा। दोनों ने गंगा स्नान के बाद विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन की योजना बनाई थी। ललिता घाट पर स्नान के दौरान रवि पटेल सीढ़ियों से उतर कर गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख चचेरे भाई शुभम ने शोर मचाया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एनडीआरएफ कर्मी और मल्लाह रवि की तलाश में जुट गए। करीब दो घंटे बाद रवि पटेल का शव मिला। सूचना के बाद घाट पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा था। दशाश्वमेघ थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चचेरे भाई शुभम ने बताया की तीन भाइयों में रवि सबसे छोटा था।
विज्ञापन
आज गंगा स्नान के बाद बाबा दर्शन करने की इच्छा मन में ही रह गई। परिजनों के विलाप को देख कर घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।