फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   youth committed suicide in varanasi wrote Sorry I could not pass IAS exam

Varanasi: मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं IAS की परीक्षा पास नहीं कर सका...सुसाइड नोट लिख युवक ने की खुदकुशी

Sun, 19 Mar 2023 06:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Mar 2023 06:52 PM IST
सार

मम्मी-पापा आप लोगों ने मुझे पढ़ाने के लिए काफी मेहनत की। लेकिन, मैं आईएएस की परीक्षा पास नहीं कर सका। हो सके तो मुझे माफ कीजिएगा। सुसाइड नोट में ये बातें लिखकर वाराणशी के ककरमत्ता स्थित रेलवे कॉलोनी में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन
youth committed suicide in varanasi wrote Sorry I could not pass IAS exam
अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ककरमत्ता स्थित रेलवे कॉलोनी के आवास में मामा के यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवक ने रविवार को फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि मम्मी-पापा आप लोगों ने मुझे पढ़ाने के लिए काफी मेहनत की। लेकिन, मैं आईएएस की परीक्षा पास नहीं कर सका। हो सके तो मुझे माफ कीजिएगा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ निवासी किसान अमर बहादुर यादव का बेटा विकास यादव (26) के मामा राकेश कुमार यादव बरेका कर्मी हैं। विकास अपने मामा के ककरमत्ता स्थित रेलवे कॉलोनी के आवास में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था।
विज्ञापन


राकेश कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर उनका भांजा विकास यादव पंखे के हुक में तार के फंदे से फंदा लगा लिया। उनकी निगाह विकास पर पड़ी तो वह उसे तत्काल नीचे उतार कर बरेका के सेंट्रल हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की सरेराह बेल्ट से पिटाई कर रहे युवक को लोगों ने धुना

लंका थाना क्षेत्र के नरिया इलाके में स्थित गोपाल कुंज के सामने रविवार की सुबह एक युवती की एक युवक राह चलते बेल्ट से पिटाई कर रहा था। युवती ने लोगों से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई। लोग बीचबचाव करने लगे तो युवक उन लोगों के साथ भी उलझ गया। इस पर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।
ये भी पढ़ें:  NGT की सात सदस्यीय कमेटी करेगी टेंट सिटी बसाने की जांच, दो महीने में सौंपनी होगी रिपोर्ट
 

सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों को थाने पर ले गई। युवती ने बताया कि युवक उसके साथ रहता था और आए दिन उसकी अकारण ही पिटाई करता था। युवती घरों में चौका-बर्तन का काम करती है और युवक गार्ड का काम करता है। इस संबंध में लंका थाने की पुलिस ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फास्ट फूड की दुकान सहित दो जगह चोरी

लंका थाना क्षेत्र के रमना पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर डाफी स्थित फास्ट फूड की दुकान का ताला तोड़कर चोर शनिवार की रात 20 हजार रुपये और शीतल पेय पदार्थ चुरा ले गए। रविवार की सुबह दुकानदार राजकुमार दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। उधर, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव स्थित किसान सब्जी मंडी में रविवार को सब्जी खरीदने गए ठटरा निवासी खिचड़ी गुप्ता की बाइक चोरी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed