{"_id":"6161f41e8ebc3e56e6482d22","slug":"youth-and-women-made-special-preparations-for-garba-in-navratri-varanasi-news-vns6164063191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में गरबा के लिए युवाओं व महिलाओं ने की विशेष तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में गरबा के लिए युवाओं व महिलाओं ने की विशेष तैयारी
विज्ञापन
माता की भक्ति में खेले जाने वाला गरबा महिलाओं व युवाओं के लिए मनोरंजन का माध्यम हो चुका है। डेढ़ साल बाद कोरोना मरीजों में कमी के बाद एक बार फिर शहर के युवा हिंदी गीतों की फास्ट बीट पर थिरकते हुए गरबा और डांडिया खेलने की तैयारियां कर रहे हैं। सामाजिक संस्थाएं व महिलाएं क्लबों की ओर से कोविड प्रोटोकॉल के तहत डांडिया नाइट का आयोजन शुरू होने वाला है।
नवरात्र के अष्टमी से शुरू होने वाले डांडिया नाइट का दौर दीपावली तक चलेगा। इसके लिए महिलाएं व युवतियां खास गुजराती पैटर्न पर लहंगा और चनिया-चोली की खरीदारी कर रही हैं। शहर में नई सड़क, गोदौलिया, लक्सा, अर्दली बाजार में एंटीक ज्वेलरी की दुकानों पर गरबे के बंजारा स्टाइल गहनों की मांग बढ़ गई है। कुछ दुकानदारों ने डीलर से गुजरात और राजस्थान से खास गरबा परिधान मंगाए हैं।
इंडो वेस्टर्न घाघरा व चोली खास
गरबा के लिए बाजारों में गुजराती स्टाइल में इंडो वेस्टर्न घाघरा व चोली सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। इसके साथ स्लीवलेस कुर्ती, डीपनेक टॉप, कुर्ती, गुजराती टॉप, क्रॉप टॉप, लहंगा, धोती कुर्ता व गुजराती हैंड एंब्रायडरी से सजा दुपट्टा बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन
बंजारा स्टाइल ज्वेलरी से आएगा गुजराती लुक
महिलाएं व युवतियां गरबा के लिए कोढियों, कपड़े, कांच व लाख के बने गहने अधिक पहनती थीं। इसके बाद ऑक्साइड और सिल्वर व रेशमी धागों से चोकर स्टाइल ज्वेलरी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। समय के साथ अब गरबा में गुजराती बेस की पमपम ज्वेलरी व बंजारा स्टाइल ज्वेलरी अधिक डिमांड में है।