फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young woman hanged herself after calling her lover she living separately following dispute with husband

'जल्दी आओ नहीं तो फांसी लगा लूंगी...': युवती ने प्रेमी को फोन कर लगाया फंदा, पति से अलग रहती थी; जानें मामला

Sun, 19 Apr 2026 02:34 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 19 Apr 2026 02:34 PM IST
सार

Mau News: मऊ में महिला के फंदा लगाने की सूचना पाकर माैके पर सरायलखंयी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की गई। उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
young woman hanged herself after calling her lover she living separately following dispute with husband
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बातचीत करते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित भुजौटी के तथागत होटल में रविवार सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गाजियाबाद निवासी भावना शर्मा (26) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार भावना शर्मा अपने प्रेमी के साथ होटल में ठहरी हुई थी। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि करीब आठ माह पहले उसका अपने पति से विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों अलग रहने लगे थे। इसी दौरान उसकी मुलाकात हरियाणा निवासी शक्ति सिंह से हुई और दोनों साथ रहने लगे। हाल ही में दोनों पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के सिलीगुड़ी में मृतका की मां के घर गए थे और वहां से तीन दिन पहले मऊ पहुंचे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

प्रेमी के मुताबिक शनिवार दोपहर वह किसी काम से वाराणसी गया था। इसी बीच भावना ने फोन कर उसे जल्द लौटने के लिए कहा और देर होने पर आत्महत्या की धमकी दी। प्रेमी ने बताया कि जब वह रात में होटल पहुंचा तो उसने देखा कि भावना कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। होटल कर्मचारियों की मदद से उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने होटल कर्मचारियों और मृतका के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू की जांच कर रही है। मृतका का चार वर्षीय बेटा भी है, जिसका नाम अनमोल बताया गया है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमी से पूछताछ की जा रही है और मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसका भाई मौके पर आने वाला है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed