{"_id":"64df7767097a59f3080aa559","slug":"young-man-stabbed-younger-brother-for-demanding-account-of-money-given-by-mother-in-varanasi-2023-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: मां के दिए पैसे का हिसाब मांगने पर युवक ने छोटे भाई को मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: मां के दिए पैसे का हिसाब मांगने पर युवक ने छोटे भाई को मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती
Fri, 18 Aug 2023 07:21 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 18 Aug 2023 07:21 PM IST
सार
वाराणसी के लखनपुर में शुक्रवार को युवक ने अपने ही छोटे भाई पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मां के दिए पैसे का हिसाब मांगने से बड़ा भाई आक्रोशित था। चाकू से हमले में घायल छोटे भाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
छोटे भाई पर किया चाकू से हमला
विस्तार
वाराणसी के लखनपुर में शुक्रवार को युवक ने अपने ही छोटे भाई पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मां के दिए पैसे का हिसाब मांगने से बड़ा भाई आक्रोशित था। चाकू से हमले में घायल छोटे भाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंडुवाडीह पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। लखनपुर निवासी एक युवक को उसकी मां ने बिजली का बिल जमा करने के नाम पर 1500 रुपये दिए।
विज्ञापन
जानकारी होने पर दोपहर बाद छोटे भाई ने बड़े भाई से हिसाब मांगा। हिसाब मांगने पर बड़ा भाई आक्रोशित हो गया और सब्जी काटने वाली चाकू से अपने ही छोटे भाई पर हमला बोल दिया। लोगों ने बीचबचाव किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन