फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   young man killed due to illegal relation in varanasi

हत्या का खुलासा: चचेरे देवर से गलत संबंध में की गई थी सगे देवर की हत्या, शराब पिलाने के बाद रेता था गला

Tue, 28 May 2024 11:24 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 28 May 2024 11:24 AM IST
सार

वाराणसी जिले में सितम पटेल उर्फ लिटिल की हत्या गलत संबंध में हुई थी। चचेरे देवर ने महिला को आपत्तिजनक स्थिति में सितम के साथ देख लिया था। चचेरे देवर ने नाराजगी जताई तो महिला ने सितम को बता दिया। जिसपर सितम और चचेरे देवर की लड़ाई हुई। इसी विवाद को लेकर हत्या की घटना हुई। 

विज्ञापन
young man killed due to illegal relation in varanasi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के आदित्य नगर निवासी सितम पटेल उर्फ लिटिल की हत्या उसकी भाभी ममता पटेल से गलत संबंध के चक्कर में की गई थी। ममता से उसके चचेरे देवर अरविंद पटेल का गलत संबंध था। अरविंद ने 16 मई को ममता को सितम के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। अरविंद ने ममता से नाराजगी जताई थी। ममता ने सितम को यह बात बताई तो उसने अरविंद से झगड़ा किया। इसी के बाद उसने सितम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और चूहा मारने की दवा व ब्लेड खरीदा।

विज्ञापन


20 मई की रात अरविंद को घर के पास शराब पीने का आदी सितम मिला। सितम को अरविंद ने शराब पिलाई। सितम जब नशे में धुत हो गया तो अरविंद ने उसके पैग में चूहा मारने की दवा मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद ब्लेड से गला रेत दिया। फिर, सितम का हाथ-पैर बांधकर शव पर पत्थर में लपेट कर आदित्य नगर पोखरे के पास पानी भरे एक बड़े गड्ढे में फेंक दिया।
विज्ञापन


इसके बाद अरविंद ने ममता को हत्या की जानकारी दी। साथ ही कहा कि कोई पूछे तो बता देना कि सितम कामकाज की तलाश में गुजरात चला गया है। अरविंद की निशानदेही पर सितम की चप्पल, ब्लेड, शराब की बोतल और प्लास्टिक का ग्लास घटनास्थल के पास झाड़ी से बरामद किया गया।अरविंद ने बताया कि उसने अपनी खून लगी टी-शर्ट घटनास्थल के पास ही जला दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

डीसीपी काशी जोन प्रमोद कुमार के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए चितईपुर इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में दरोगा आदित्य सिंह, अजय दूबे, प्रेमनारायण ओझा व रंजीता यादव और एसओजी प्रभारी मनीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल ब्रह्मदत्त सिंह, कांस्टेबल आलोक मौर्या व मयंक त्रिपाठी की संयुक्त टीम गठित की गई। 17 सीसी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से अरविंद को चिह्नित कर पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो वारदात की गुत्थी सुलझ गई।

सीआईडी सीरियल देखकर बनाई हत्या की योजना
अरविंद पटेल ने पुलिस को बताया कि वह सीआईडी सीरियल नियमित देखता है। सीरियल देखकर ही उसने सितम की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद साक्ष्य नष्ट करने के लिए खून लगा टी-शर्ट जला दिया। साथ ही, घटनास्थल से सितम की चप्पल, ब्लेड, शराब की बोतल और ग्लास उठा कर झाड़ी में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed