फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man hanged in night after video chat with girl in mau up

लड़की से वीडियो चैट के बाद रात में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 18 May 2020 02:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 18 May 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
Young man hanged in night after video chat with girl in mau up
demo pic

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक युवक ने रविवार की रात वीडियो चैट करने के बाद फांसी लगा ली। परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी सोमवार की सुबह हुई। इस दौरान युवक के घर मे कोहराम मच गया।

विज्ञापन

मृत युवक विजय वर्मा(22) पुत्र अजय वर्मा मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा ब्रम्हस्थान मोहल्ले में रहता था। उसके पिता विदेश में रहते हैं। परिवार के सदस्यों से पता चला कि युवक रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे खाना खाकर सोने चला गया।
विज्ञापन



इसके बाद सुबह देर तक नहीं उठा। इस पर 9 बजे के करीब घर के सदस्य उसे जगाने के लिए दरवाजे पर गए, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर घरवालों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर घुसते ही परिवार के सदस्य दृष्य देखकर हतप्रभ रह गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही मोबाइल चेक करने पर पता चला कि उसने रात में किसी से वीडियो चैट की थी। हालांकि सुबह युवक के मोबाइल पर किसी लड़की का फोन आया, वह मृतक से बात करना चाह रही थी।

पूछे जाने पर युवती ने बताया कि वह गोरखपुर से बोल रही है। युवक के मोबाइल में उसका नंबर माई लाइफ के नाम से सेफ था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नही पहुंची थी। फिलहाल आत्महत्या करने के मूल कारण का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed