फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man commits suicide Fed up with family feud in Ghazipur

Ghazipur: पारिवारिक कलह से ऊबकर युवक ने की आत्महत्या, दो-तीन वर्षों से गांव में रहकर कर रहा था खेती

Sun, 18 Feb 2024 09:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मनिहारी/शादियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मनिहारी/शादियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Feb 2024 09:31 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि वह मुंबई में रहता था। पिता के निधन के बाद दो-तीन वर्षों से घर पर रहकर खेती कर रहा था। देर शाम भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Young man commits suicide Fed up with family feud in Ghazipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में शनिवार की रात पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मनोज कुशवाहा (28) और उसकी पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी और झगड़ा होता रहता था। इससे तंग आकर मनोज ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से मृतक की मां उषा देवी और छोटे भाई रोहित के रोने-बिलखने से चीख-पुकार मची रही। परिजनों ने बताया कि वह मुंबई में रहता था। पिता के निधन के बाद दो-तीन वर्षों से घर पर रहकर खेती कर रहा था।
विज्ञापन


देर शाम भी किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। सुबह जब मृतक का छोटा भाई रोहित कमरे के अंदर गया तो भाई का शव देखकर चीखने लगा। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मृतक की मां उषा देवी ने तहरीर दी है कि अज्ञात कारणों से मनोज ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed