{"_id":"602e02c5ec99de5c8e650971","slug":"young-boy-put-vermilion-in-girl-head-in-laksa-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के लक्सा में मनबढ़ ने सरेराह छात्रा की मांग में भरा सिंदूर, लोगों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के लक्सा में मनबढ़ ने सरेराह छात्रा की मांग में भरा सिंदूर, लोगों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
Thu, 18 Feb 2021 12:07 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी सोनू
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लक्सा क्षेत्र की जद्दूमंडी में गुरुवार की सुबह लोग उस समय सकते में आ गए जब एक मनबढ़ ने सरेराह एक छात्रा को पकड़ कर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। छात्रा के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने मनबढ़ को पकड़ कर जमकर पीटा और लक्सा थाने की पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की शिनाख्त लक्सा थाने के जड्डूमंडी के सोनू प्रजापति के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
लक्सा क्षेत्र की एक छात्रा घर से स्कूल जा रही थी। छात्रा जब जद्दूमंडी में सड़क पर पहुंची तो सोनू आया और उसे पकड़ कर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। छात्रा के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने सोनू को जमकर पीटा।
विज्ञापन
छात्रा ने बताया कि सोनू उसे आए दिन परेशान करता था लेकिन वह गंभीरता से नहीं लेती थी। आज तो उसने सारी हदें ही पार कर दी है। इस संबंध में सीओ दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया पकड़ा गया सोनू आपराधिक प्रवृत्ति का है और उस पर पांच मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन