फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi is expert in creating rift by doing politics of religion, caste.

‘धर्म, जाति की राजनीति कर दरार डालने में माहिर हैं योगी’

Thu, 03 Mar 2022 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Yogi is expert in creating rift by doing politics of religion, caste.
जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को धर्म और जाति की राजनीति कर समाज में दरार डालने का कार्य बखूबी आता है। उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि नौजवान, किसान, व्यापारी सहित समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है। उक्त बातें बुधवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आजाद पार्क (पीलीकोठी), कोयला बाजार में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं। एक दिवसीय दौरे पर बनारस आए गोपाल राय ने रोहनियां की प्रत्याशी के समर्थन में मंगलपुर, दक्षिणी विधानसभा के प्रत्याशी के समर्थन में आजाद पार्क में जनसभाएं कीं। इससे पहले सरैयां से पंचकोशी, लक्ष्मी मंदिर तिराहे के बीच रोड शो किया। आप सांसद संजय सिंह भी आने वाले थे, लेकिन उनका प्रोग्राम रद्द हो गया। सभा के दौरान मंच पर अभिनव राय, मुकेश सिंह, देवकांत वर्मा, अब्दुल्ला खां, अखिलेश पांडेय, अर्पित गिरी, रेखा जायसवाल, शारदा टंडन, रोशन बरनवाल, महफूज अहमद, सौरभ यादव, मनीष कसौधन, अनिता यादव, विनोद जायसवाल, गोपाल पांडेय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed