फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yoga, Music and Indian Mathematics courses will be conducted online

ऑनलाइन संचालित होंगे योग, संगीत और भारतीय गणित के पाठ्यक्रम

Wed, 27 Jul 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Yoga, Music and Indian Mathematics courses will be conducted online
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वद्यिालय वर्तमान सत्र से 12 नए ऑनलाइन डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत करने जा रहा है। बुधवार को विश्वविद्यालय ने योग, संगीत, श्रीमद्भागवतगीता, ज्योतिष, गणित आयुर्वेद साहित्य जैसे नए पाठ्यक्रमों के लिए संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान नई दिल्ली के साथ एमओयू किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी एवं कुलसचिव केशलाल एवं संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान के निदेशक प्रो. चांद किरण सलूजा व कार्यपालक लक्ष्मी नरसिम्हा ने नए पाठ्यक्रम संचालन के करार पर हस्ताक्षर किए। कुलसचिव केशलाल ने बताया कि ऑनलाइन पाठ्यक्रम में विश्वविद्यालय द्वारा नामांकन एवं परीक्षा संचालित की जाएंगी। इन विषयों के पाठ्यक्रम के संचालन के लिए संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान तथा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने अनुबंध होते ही कहा कि संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान के द्वारा उक्त 12 विषयों में ऑनलाइन पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे तथा पाठ्य सामग्री एवं अध्यापन कार्य किए जाएंगे। उक्त पाठ्यक्रम में जो आय होगी उसमें से 35 प्रतिशत विश्वविद्यालय के खाते में आएगा शेष राशि संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान अपने पाठ्यक्रम संचालन में व्यय करेगा। प्रतिष्ठान के निदेशक प्रो. चांद किरण सलूजा ने बताया कि यहां के संस्कृत विश्वविद्यालय में ऑनलाइन विभिन्न तरह के पाठ्यक्रम संचालित करने का अनुबंध किया गया है।
विज्ञापन

संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान से ऑनलाइन संचालित होने वाले पाठ्यक्रम
1-श्रीमद्भागवतगीता
2- योग
3 - वेदांत
4- आयुर्वेद साहित्य
5- नाट्य शास्त्र
6- रामायणम
7- संगीत
8 -भारतीय गणित
9-भारतीय ज्योतिष
10- वास्तु शास्त्र
11- धर्मशास्त्र
12-अर्थशास्त्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed