फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yoga and Naturopathy course will start in Gangapur campus of Kashi Vidyapith Varanasi

Varanasi: काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में शुरू होंगे योग और नेचुरोपैथी के कोर्स, कर सकेंगे BA और MA

Fri, 23 Jun 2023 11:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Jun 2023 11:04 PM IST
सार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में योग एवं नेचुरोपैथी के अस्पताल के साथ ही स्नातक और परास्नातक के पाठ्यक्रम भी शुरू होंगे। 

विज्ञापन
Yoga and Naturopathy course will start in Gangapur campus of Kashi Vidyapith Varanasi
काशी विद्यापीठ गंगापुर परिसर - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में योग एवं नेचुरोपैथी के अस्पताल के साथ ही स्नातक और परास्नातक के पाठ्यक्रम भी शुरू होंगे। शुक्रवार को अखिल भारतीय चिकित्सा परिषद के 40वें राष्ट्रीय सम्मेलन में सहमति बनी। विद्यापीठ जल्द ही आयुष मंत्रालय के सहयोग से प्रोजेक्ट तैयार कर राजभवन को भेजेगा। 

विज्ञापन


मुख्य अतिथि अखिल भारतीय चिकित्सा परिषद की महासचिव डां. शिखा सान्याल ने कहा कि अस्पताल में मरीज रोगी के रूप में जाता है, लेकिन वापस डॉक्टर के रूप में आता है। भारत में बहुत से लोग महंगे चिकित्सकीय सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते हैं, ऐसे में प्राकृतिक चिकित्सा उन्हें सहायता प्रदान कर सकती है।
विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष प्रो. शंकर कुमार सान्याल ने कहा कि हमे रोजगार खोजना नहीं उपलब्ध कराने वाला बनना है। अच्छे केंद्रों की स्थापना के साथ ही योग्य चिकित्सक भी पैदा करना होगा ताकि समाज लाभ ले सके। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कहा कि सम्मेलन से कुछ सार्थक बातें निकली जो प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बाबा बर्फानी के भक्तों को मिलेगा बनारसी पान, कचौड़ी और ठंडई, चंदनवाड़ी में होगा भंडारा

हमारी प्राकृतिक चिकित्सा का उल्लेख वेद, पुराण और शास्त्रों में है, लेकिन हम उसका श्रेय विदेशी विद्वानों को देते हैं। इस दौरान कुलसचिव डाॅ. सुनीता पांडेय, उपकुलसचिव हरीशचंद, प्रो. अमिता सिंह मौजूद रहीं। स्वागत प्रो. सुशील कुमार गौतम, प्रो. संजय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. एनपी सिंह और संचालन डाॅ. चंद्रमणि ने किया।

यौगिक क्रियाओं से दूर हो सकता है थायराइड

प्रथम सत्र में डाॅ. रमेश चंद्र ने कहा कि थायराइड के अनियंत्रण के फलस्वरूप शारीरिक एवं मानसिक स्तर पर दुष्प्रभाव देखने को मिलता है। इसका निदान तमाम यौगिक क्रियाओं से किया जा सकता है। गर्दन के व्यायाम विशेषकर सूर्य नमस्कार, उज्जैनी त्रिबंध के साथ बहुत लाभकारी होता। प्रो. सरस्वती काला देहरादून ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत कार्य हुए हैं, लेकिन वह आम जन तक नहीं पहुंच पाए। लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति विश्वास कम है।

स्वामी शंकरानंद सरस्वती ने कहा कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा एक दूसरे के पूरक हैं। अज्ञानता को दूर करना है तो उसे जानना होगा, अर्थात चल रहे विषयों में सुधार की आवश्यकता है। देश भर से आए प्रतिभागियों ने 30 से भी ज्यादा शोध पत्र प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed