{"_id":"6140fdb98ebc3ec77609dc6f","slug":"yellow-thread-dam-started-sagda-festival-worship-of-mahalakshmi-will-be-done-for-16-days-varanasi-news-vns6116122138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीला धागा बांध शुरू हुआ सगड़ा पर्व, 16 दिनों तक होगी महालक्ष्मी की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीला धागा बांध शुरू हुआ सगड़ा पर्व, 16 दिनों तक होगी महालक्ष्मी की पूजा
विज्ञापन
शहर के सिंधी बाहुल्य क्षेत्रों और परिवारों में मंगलवार को सगड़ा पर्व की धूम रही। सुबह ही समाज की महिलाओं ने साज शृंगार कर महालक्ष्मी की आराधना कर पर्व मनाया। धन एवं वैभव की देवी महालक्ष्मी की पूजा अर्चना कर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। सिंधी समाज की कोरोना के कारण इस बार सामूहिक रूप से पूजा अर्चना नहीं की।
सिंधी क्षेत्रों सोनिया, अमर नगर कॉलोनी, अर्दली बाजार, पांडेयपुर में लोगों ने अपने परिवारों के साथ महालक्ष्मी की पूजा अर्चना और कथा सुनने के बाद सगडे़ को हल्दी में डुबोकर अपनी कलाई पर बांधा और भगवान से मन्नत मांगी।
पकवानों का लगा भोग
महमूरगंज निवासी पायल किशनानी ने बताया कि पर्व में घर के सभी सदस्यों को सगिड़ा पहनकर अष्टमी के दिन उसे मीठी पूड़ी पर लपेटकर ब्राह्मण के यहां पूजा करके फिर अक्खा डालकर दिया जाता है। तरह-तरह के मीठे पकवानों का मां लक्ष्मी को भोग लगाकर परिवार के सदस्यों में बांटा गया।
विज्ञापन
सुख-समृद्धि के लिए महालक्ष्मी से आराधना
कमच्छा निवासी कौशल्या चुगानी कहती हैं कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से महालक्ष्मी पर्व की शुरुआत हो जाती है। यह पर्व अब 16 दिनों तक चलेगा। महालक्ष्मी का व्रत करने से दरिद्रता दूर होती है। इसलिए इस पूजा में सुख-समृद्धि के लिए आराधना की गई।