फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Year Ender 2023 International Stadium will change the face of Kashi, there was a lot of discussion about Belp

Year Ender 2023: अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम से बदलेगी काशी की तस्वीर, खूब हुई बेलपत्र व डमरू डिजाइन की चर्चा

Sun, 31 Dec 2023 04:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 31 Dec 2023 04:24 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम शिव मंदिर के मॉडल का है, जिसके चारों ओर प्रवेश द्वार के ऊपर बेलपत्रों की डिजाइन बनेगी। त्रिशूल के आकार की लाइट और डमरू आकार का पवेलियन बनना है। स्टेडियम का ऊपरी हिस्सा अर्द्ध चंद्राकार होगा। 451 करोड़ रुपए की लागत से 30.86 एकड़ में बनने वाले स्टेडियम इस क्रिकेट स्टेडियम को लगभग तीन साल लग जाएंगे।
 

विज्ञापन
Year Ender 2023 International Stadium will change the face of Kashi, there was a lot of discussion about Belp
गंजारी स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजातालाब-हरहुआ रिंग रोड के बीच स्थित गंजारी में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 23 सितंबर को शिलान्यास होने वाले गंजारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार हाेगा तो काशी की तस्वीर भी बदल जाएगी। हजारों हाथों को रोजगार और नए-नए उद्यम स्थापित होने से बनारस ही नहीं बल्कि पूर्वांचल विकसित होगा। पर्यटन का बहुत बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। धार्मिक थीम पर स्टेडियम बनाया जा रहा है। देश का पहला स्टेडियम है, जिसके भवन व डिजाइन में बाबा विश्वनाथ और उनकी नगरी काशी की झलक देखने को मिलेगी। एक साथ तीस हजार दर्शक बैठ सकेंगे। पहले चरण में स्टेडियम के साथ पार्किंग व एक प्रैक्टिस पिच बनाई जा रही है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम शिव मंदिर के मॉडल का है, जिसके चारों ओर प्रवेश द्वार के ऊपर बेलपत्रों की डिजाइन बनेगी। त्रिशूल के आकार की लाइट और डमरू आकार का पवेलियन बनना है। स्टेडियम का ऊपरी हिस्सा अर्द्ध चंद्राकार होगा। 451 करोड़ रुपए की लागत से 30.86 एकड़ में बनने वाले स्टेडियम इस क्रिकेट स्टेडियम को लगभग तीन साल लग जाएंगे।
विज्ञापन


स्टेट ऑफ द आर्ट ड्रेनेज सिस्टम, क्लब हाउस और फ्ल्डिट प्लेइंग होगा। खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए एक अलग मैदान होगा। पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास के मौके पर कपिल देव, सचिन तेंदुलकर और रवि शास्त्री समेत क्रिकेट के कई दिग्गज मौजूद थे। आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि स्टेडियम शिलान्यास होने के बाद से ही देश भर के निवेशकों की नजर बनारस पर आकर टिक गई है। स्टेडियम अपने स्वरूप में जब आएगा तो बनारस की तस्वीर ही बदली बदली सी दिखेगी। रोजगार और नए उद्योगों की स्थापना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Year Ender 2023 International Stadium will change the face of Kashi, there was a lot of discussion about Belp
गंजारी स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

धार्मिक थीम पर होगा स्टेडियम

गंजारी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की थीम धार्मिक होगी। यह देश का पहला स्टेडियम होगा, जिसके भवन व डिजाइन में भगवान भोले शंकर और उनकी नगरी काशी की झलक देखने को मिलेगी। स्टेडियम दर्शनीय व आधुनिक सुविधा -संसाधनों से लैस होगा। 

शहर से होगी बेहतर कनेक्टविटी

गंजारी में बनने वाले क्रिकेट स्टेडियम तक पहुंचने के मार्गों को भी विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। चांदपुर चौराहे से अकेलवा तक निर्माणाधीन फोरलेन के समानांतर फ्लाईओवर की योजना बनाई जा रही है। करीब आठ किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर पर 1300 करोड रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम सर्वे कर रहा है। इसके बन जाने से मोहनसराय लहरतारा सिक्सलेन से स्टेडियम तक पहुंचा जा सकेगा।

Year Ender 2023 International Stadium will change the face of Kashi, there was a lot of discussion about Belp
गंजारी स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

डे-नाइट मैच होंगे, विकसित होगा पूरा क्षेत्र
गंजारी में प्रस्तावित स्टेडियम को विश्वस्तरीय बनाने के साथ ही आसपास के क्षेत्र को भी विकसित करने की योजना पर काम शुरू किया जाएगा। स्टेडियम के आसपास समग्र विकास की रुपरेखा तय करने के लिए विकास प्राधिकरण को जिम्मेदारी मिल सकती है। फिलहाल, स्टेडियम को डे-नाइट मैच के लिए तैयार किया जाएगा। यहां चार ड्रेसिंग रूम व तीन प्रैक्टिस ग्राउंड बनाए जाएंगे। बारिश के पानी को निकालने के लिए खास आधुनिक सिस्टम और खास एलईडी लाइटें भी लगाई जानी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed