फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yadav brothers demanded to collect water from Lalita Ghat for Jalabhishek ritual in Varanasi

सावन 2026: जलाभिषेक के लिए यादव बंधुओं ने की ललिता घाट से जल भरने की मांग, चंद्रवंशी गोप सेवा समिति ने की बैठक

Mon, 06 Jul 2026 04:05 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 06 Jul 2026 04:05 PM IST
सार

Varanasi News: यादव बंधुओं का कहना है कि अब तक ललिता घाट से ही जल भरने की परंपरा थी लेकिन पिछले दो साल से विकास कार्य के चलते प्रशासन ने इस पर रोक लगा रखी है। 

विज्ञापन
Yadav brothers demanded to collect water from Lalita Ghat for Jalabhishek ritual in Varanasi
चंद्रवंशी गोप सेवा समिति ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के पहले सोमवार को यादव बंधु श्रीकाशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने रविवार को बैठकर कर जलाभिषेक के दौरान होने वाली समस्याओं पर चर्चा की और प्रशासन से इस परंपरा को कायम रखने के लिए मुकम्मल व्यवस्थाएं करने की मांग की। उन्होंने इस बार महामृत्युंजय महादेव में जलाभिषेक के लिए ललिता घाट से जल भरने के लिए जिला प्रशासन से मांग की।

विज्ञापन


यादव बंधुओं का कहना है कि अब तक ललिता घाट से ही जल भरने की परंपरा थी लेकिन पिछले दो साल से विकास कार्य के चलते प्रशासन ने इस पर रोक लगा रखी है। वे श्रीकाशी विश्वनाथ सहित नौ शिवालयों व देवालयों में जलाभिषेक करेंगे। चंद्रवंशी गोप सेवा समिति की अहिल्याबाई घाट स्थित समिति के अनिल यादव के प्रतिष्ठान में हुई बैठक में पदाधिकारियों व सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ललिता घाट पर विकास कार्य पूरा हो गया है। इसलिए इस बार जल वहीं से भर कर महामृत्युंजय महादेव जाने की अनुमति दी जाए। उन्होंने जलाभिषेक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, खराब सड़कों को ठीक कराने, साफ-सफाई, बिजली के जर्जर तारों को बदलने आदि की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष लालजी चंद्रवंशी ने बताया कि जलाभिषेक यात्रा केदारघाट पर गौरी केदारेश्वर महादेव, तिलभांडेश्वर, शीतला माता, अहिलेश्वर महादेव, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, महामृत्युंजय, त्रिलोचन महादेव, ओंकालेश्वर महादेव के बाद लाटभैरव में जलाभिषेक व दर्शन कर यात्रा को विराम दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पारसनाथ यादव ने की। संचालन श्यामू यादव व धन्यवाद ज्ञापन अनिल यादव ने किया। बैठक में लालजी चंद्रवंशी, शालिनी यादव, अजय यादव, मनोज यादव, अशोक यादव, प्रभाकर यादव (नगर अध्यक्ष), विकास यादव आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में लूट का खुलासा: मुठभेड़ के बाद आठ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली

94 साल से चली आ रही है जलाभिषेक की परंपरा
लालजी चंद्रवंशी ने बताया कि यह ऐतिहासिक परंपरा वर्ष 1932 से लगातार चली आ रही है। इस वर्ष जलाभिषेक का 94वां वर्ष है। इस परंपरा में कोई बदलाव नहीं होगा। भोला सरदार और चुन्नी सरदार ने इस परंपरा की शुरुआत की थी। काशी के यादव बंधु आज भी उनके संकल्प को भव्यतापूर्वक निभा रहे हैं। बैठक में भोला सरदार और चुन्नी सरदार की स्मृति में शहर में एक द्वार बनवाने की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed