{"_id":"64e783aa82f135c33e0573b3","slug":"wushu-player-suraj-yadav-from-varanasi-selected-for-asian-games-camp-2023-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: एशियन गेम्स के शिविर के लिए बनारस के सूरज का चयन, यूपी के एकमात्र वुशु खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: एशियन गेम्स के शिविर के लिए बनारस के सूरज का चयन, यूपी के एकमात्र वुशु खिलाड़ी
Thu, 24 Aug 2023 09:52 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 24 Aug 2023 09:52 PM IST
सार
19वीं एशियन गेम्स के राष्ट्रीय शिविर के लिए वाराणसी के परेड कोठी निवासी वुशु खिलाड़ी सूरज यादव का चयन हुआ है। 21 सदस्यीय खिलाड़ियों टीम में सूरज एक मात्र खिलाड़ी हैं जो उत्तर प्रदेश की ओर से टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन
सूरज यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
19वीं एशियन गेम्स के राष्ट्रीय शिविर के लिए वाराणसी के परेड कोठी निवासी वुशु खिलाड़ी सूरज यादव का चयन हुआ है। 21 सदस्यीय खिलाड़ियों टीम में सूरज एक मात्र खिलाड़ी हैं जो उत्तर प्रदेश की ओर से टीम में शामिल हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले सूरज ने बताया कि एशियन गेम्स के राष्ट्रीय शिविर के लिए मेरा चयन उत्तर प्रदेश की तरफ से हुआ है।
विज्ञापन
20 अगस्त से 20 सितंबर तक देश के 21 खिलाड़ियों के साथ प्रतियोगिता की तैयारी होगी। विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाने वाले सूरज एशियन वुशु चैंपियनशिप, साउथ एशियन चैंपियनशिप और विश्व वुशु में भी लोहा मनवा चुके हैं।
विज्ञापन
सूरज ने चीन में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। जबकि नेपाल में आयोजित 13वें साउथ एशियन गेम्स में स्वर्ण, कोरिया चैंपियनशिप में कांस्य और शंघाई कोआर्पोरेशन में रजत पदक अपने नाम किया है। इसके अलावा लगातार छह बार के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके है।
विज्ञापन