फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wrestling Bareka Deepanshu won bout using Bagaldub move but lost to Neeraj North-West in final

कुश्ती: बगलडूब दांव लगा बरेका के दीपांशु ने जीती कुश्ती, फाइनल मुकाबले में उत्तर पश्चिम के नीरज से हारे

Thu, 01 Oct 2026 05:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 01 Oct 2026 05:56 AM IST
सार

बनारस रेल इंजन कारखाना में चल रही पुरुष वर्ग की 67वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में बरेका के दीपांशु ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शुरुआती मुकाबले में बगलडूब दांव लगाकर जीत दर्ज की। हालांकि फाइनल मुकाबले में उत्तर पश्चिम रेलवे के नीरज से हार गए। प्रतियोगिता में विभिन्न रेलवे जोन के पहलवान हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
Wrestling Bareka Deepanshu won bout using Bagaldub move but lost to Neeraj North-West in final
अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

67वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन बरेका के दीपांशु ने बगलडूब दांव लगा पहले एनसीआर रेलवे के उदित को पटकनी दी और सेमीफाइनल जीत लिया। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कुश्ती केंद्र में हुए प्रतियोगिता के फाइनल में उन्हें उत्तर पश्चिम रेलवे के नीरज से हार मिली। इस तरह उन्होंने प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन


फ्रीस्टाइल 57 किलो में उत्तर रेलवे के अमित ने स्वर्ण, मध्य रेलवे के आतिश तोड़कर ने रजत और पश्चिम रेलवे के सरवन कौशल ने कांस्य पदक जीता। फ्रीस्टाइल 65 किलो भारवर्ग में उत्तर पश्चिम रेलवे के नीरज ने स्वर्ण, बरेका के दीपांशु ने रजत तथा पश्चिम रेलवे के अजय और उत्तर मध्य रेलवे के उदित ने कांस्य पदक हासिल किया। 

विज्ञापन

ग्रीको-रोमन 67 किलो में उत्तर मध्य रेलवे के विकास ने स्वर्ण, मध्य रेलवे के अनिल ने रजत तथा पश्चिम रेलवे के सचिन और मध्य रेलवे के विक्रम कुर्द ने कांस्य पदक जीता। ग्रीको-रोमन 77 किलो में उत्तर रेलवे के विकास ने स्वर्ण, बरेका के सागर ठाकरान ने रजत तथा उत्तर पश्चिम रेलवे के सचिन और पश्चिम रेलवे के अनुज दहिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया। ग्रीको-रोमन 97 किलो में पूर्वोत्तर रेलवे के वीरेश कुंडू ने स्वर्ण, उत्तर मध्य रेलवे के रवि ने रजत तथा उत्तर रेलवे के प्रवीण और पश्चिम रेलवे के नितेश कुमार ने कांस्य पदक जीता।

ग्रीको-रोमन 60 किलो में उत्तर पश्चिम रेलवे के साहिल ने स्वर्ण, पूर्वोत्तर रेलवे के मनीष ने रजत तथा उत्तर रेलवे के सूरज और पश्चिम रेलवे के मोहित नरवाल ने कांस्य पदक हासिल किया। फ्रीस्टाइल 86 किलो उत्तर पश्चिम रेलवे के सचिन ने स्वर्ण, बरेका के सचिन गिरी ने रजत तथा मध्य रेलवे के मुंतज़िर सरनोबत और पश्चिम रेलवे के परमीत ने कांस्य पदक जीता। 

फ्रीस्टाइल 125 किलो में उत्तर रेलवे के अनिरुद्ध ने स्वर्ण, उत्तर मध्य रेलवे के जोंटी कुमार ने रजत तथा मध्य रेलवे के महेंद्र गायकवाड़ और पश्चिम रेलवे के अमन राठी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पदक विजेताओं को बरेका के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

विज्ञापन

दूसरे दिन बरेका को मिले तीन रजत पदक

जनसंपर्क अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में बरेका के तीन पहलवानों ने रजत पदक हासिल किया। फ्रीस्टाइल के 65 किलो भार वर्ग में दीपांशु, 77 किलो ग्रीको-रोमन में सागर ठाकरान और फ्रीस्टाइल के 86 किग्रा भार वर्ग में सचिन गिरी ने रजत पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed