फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World Hepatitis Day 1661 new hepatitis patients in seven months 25 percent suffer from liver cirrhosis

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: सात महीने में 1661 नए मरीज, 25 फीसदी लीवर सिरोसिस के शिकार; जानें- बचाव का तरीका

Sun, 28 Jul 2024 03:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 03:19 PM IST
सार

Varanasi News: हेपेटाइटिस को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए। आगे चलकर यह बीमारी गंभीर हो सकती है। हेपेटाइटिस-बी काफी खतरनाक रहता है। इससे बचाव को लेकर हर वर्ष आज ही के दिन यानी 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन
World Hepatitis Day 1661 new hepatitis patients in seven months 25 percent suffer from liver cirrhosis
विश्व हेपेटाइटिस दिवस। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हेपेटाइटिस ऐसी बीमारी है, जिस पर समय रहते नियंत्रण नहीं हुआ तो जान जाने का खतरा रहता है। इसमें हेपेटाइटिस-बी का प्रभाव अधिक रहता है। आईएमएस बीएचयू के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में इस साल जनवरी से अब तक 1661 नए मरीजों ने पंजीकरण करवाया है। 

विज्ञापन


इसमें हेपेटाइटिस बी के 1232 जबकि सी वाले 439 मरीज हैं। हेपेटाइटिस बी और सी से लीवर सिरोसिस का खतरा बढ़ता है। नए मरीजों में 25 फीसदी लीवर सिरोसिस वाले हैं। इनमें 50 लोगों की उम्र 15 से 40 साल है।
विज्ञापन


हेपेटाइटिस से बचाव के प्रति जागरूकता को लेकर हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। बीएचयू के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में हेपेटाइटस के इलाज के लिए 2020 से मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके माध्यम से निशुल्क वायरल लोड के साथ ही हेपेटाइटिस से बचाव की दवा भी दी जाती है। नोडल ऑफिसर और गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवेश प्रकाश यादव का कहना है कि हेपेटाइटिस की बीमारी शराब पीने, मोटापा, डायबिटीज आदि से भी होती है।

पांच साल में मिल चुके हैं 7046 मरीज
हेपेटाइटिस बी
2020 412 (14 सितंबर 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक)
2021 1623
2022 1070
2023 1006
2024 1232 (जनवरी 2024 से अब तक)

हेपेटाइटिस सी
2020 45 (14 सितंबर 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक)
2021 314
2022 468
2023 437
2024 439 (जनवरी 2024 से अब तक)

हेपेटाइटिस के लक्षण
थकान महसूस होना, पेट में दर्द बने रहना, भूख न लगना, उल्टी, दस्त, जोड़ों में दर्द और पीलिया।

बचाव के उपाय
इलाज में साफ सुई का प्रयोग, फल सब्जियों को धोकर खाना, स्ट्रीट फूड के सेवन से बचना, बच्चे के जन्म के समय हेपेटाइटिस बी का टीकाकरण।

क्या है हेपेटाइटिस
हेपेटाइटिस बी वायरस से फैलने वाली बीमारी है। इसमें लीवर पर असर होता है। वहीं, हेपेटाइटिस सी ब्लड से फैलने वाली बीमारी है। यह एक व्यक्ति के प्रयोग किए इंजेक्शन से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है। यदि बच्चे के जन्म के समय मां इस बीमारी से संक्रमित है तो बच्चे को होने का खतरा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed