{"_id":"60f1b29d8ebc3e896370a813","slug":"world-champion-mc-mary-kom-trainer-chhote-lal-of-blw-banaras-rail-karkhana-selected-for-tokyo-olympic-as-coach","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशीः मैरी कॉम को प्रशिक्षण दे रहे बनारस रेल कारखाना के छोटे लाल जाएंगे टोक्यो ओलंपिक, बतौर कोच करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशीः मैरी कॉम को प्रशिक्षण दे रहे बनारस रेल कारखाना के छोटे लाल जाएंगे टोक्यो ओलंपिक, बतौर कोच करेंगे शिरकत
Fri, 16 Jul 2021 09:53 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 16 Jul 2021 09:53 PM IST
सार
मैरी कॉम को 2017 के एशियन चैंपियनशिप में, 2018 के विश्व चैंपियनशिप और 2018 के कामनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने वाले छोटेलाल यादव के नाम भी कई पदक हैं।
विज्ञापन
मैरी कॉम को प्रशिक्षण दे रहे बनारस रेल कारखाना के छोटे लाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुनिया की दिग्गज मुक्केबाजों में शुमार एमसी मैरी कॉम को दक्ष करने वाले बनारस रेल कारखाना (बरेका) के छोटे लाल भी टोक्यो ओलंपिक में बतौर कोच शिरकत करेंगे। वो पिछले कई साल से महिला मुक्केबाज मैरी कॉम को टोक्यो ओलंपिक के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं। इटली में मौजूद छोटे लाल ने शुक्रवार को फोन पर बताया कि उनका भी ओलंपिक में बतौर कोच चयन हुआ है। वो शनिवार को इटली से टोक्यो के लिए रवाना होंगे।
मेरी कॉम के अलावा सिमरन जीत कौर, पूजा रानी और लवलीन का प्रशिक्षण दे चुके छोटे लाल पहली बार किसी ओलंपिक में बतौर कोच हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि 2011 में पुणे की एक स्पोर्ट्स कंपनी में मुक्केबाजी कॅरियर की शुरुआत की। इस दौरान एनआईएस में टॉप किया। 2005 से वो सेना में सूबेदार हैं। बताया कि 2015 में मुझे इंडियन महिला मुक्केबाज टीम के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
ये हैं उपलब्धियां
मैरीकॉम को 2017 के एशियन चैंपियनशिप में, 2018 के विश्व चैंपियनशिप और 2018 के कामनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने वाले छोटेलाल यादव के नाम भी कई पदक हैं। इसमें 2004 में वियतनाम में हुए जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, गोवा में 2006 में चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2007 में सीनियर में रजत पदक, 2009 में विश्व सेना चैंपियनशिप में रजत और 2009 में ट्रेनिंग कम चैंपियनशिप में रजत पदक शामिल हैं।

महिला टेनिस टीम के साथ टोक्यो जाएंगे आनंद कुमार
बनारस रेल इंजन कारखाना के आनंद कुमार महिला टेनिस टीम के फिजियो ट्रेनर के रूप में 19 जुलाई को टोक्यो जाएंगे। वे आठ अगस्त तक जापान की राजधानी टोक्यो में रहेंगे। टोक्यो ओलंपिक में लॉन टेनिस इवेंट 24 जुलाई से प्रारंभ होगा। वर्तमान भारतीय टेनिस टीम में सानिया मिर्जा और अंकिता रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।
इस समय आनंद कुमार भारतीय टेनिस टीमों (पुरुष और महिला दोनों) के साथ बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। वह करीब 15 साल से टेनिस टीमों के साथ फिजियो ट्रेनर और सहायक कोच के रूप में काम कर रहे हैं। अपने करियर में वह एशियाई खेलों, डेविस कप, फेड कप, कॉमनवेल्थ गेम्स सहित कई टूर्नामेंटों में पदक जीतने वाली टीमों का सदस्य रहे हैं।

आनंद इस समय नई दिल्ली रेलवे बोर्ड में नियुक्त हैं। आनंद ने इसी साल 16 व 17 अप्रैल को जुर्मला, लातविया के इंडोर हार्ड कोर्ट में आयोजित बिली जीन किंग कप के लिए खेले गए विश्व ग्रुप प्ले ऑफ में फिजियो ट्रेनर के रूप में हिस्सा लिया था। टेनिस के इतिहास में यह पहली बार था जब भारतीय महिला टेनिस टीम ने विश्व ग्रुप प्लेऑफ में भाग लिया।