{"_id":"5d2e19ce8ebc3e6c9f0f74be","slug":"world-bank-md-anshulakant-on-improvement-of-indian-global-economy-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व बैंक की एमडी अंशुलाकांत बोलीं- अर्थव्यवस्था सुधार में युवाओं की भूमिका अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व बैंक की एमडी अंशुलाकांत बोलीं- अर्थव्यवस्था सुधार में युवाओं की भूमिका अहम
Wed, 17 Jul 2019 12:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
विश्व बैंक की एमडी अंशुलाकांत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व बैंक की नवनियुक्त एमडी अंशुलाकांत ने वैश्विक अर्थव्यवस्था सुधार के लिए युवाओं की भूमिका को अहम बताया और इसके लिए आगे आने का आह्वान किया। अंशुलाकांत ने कहा कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के सुधार की रीढ़ युवा ही हैं। वह बीएचयू के प्रबंध संस्थान में मंगलवार को आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम में विचार व्यक्त कर रही थीं।
विज्ञापन
अंशुलाकांत ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयास करते रहने से उपलब्धि के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के बारे में बताया।
विज्ञापन
अंशुलाकांत ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी काम करने के काफी अवसर हैं। गांवों में भी तेजी से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए अंशुलाकांत ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना, डीबीटी आदि ऐसी योजनाएं हैं, जिसका सीधा लाभ आम आदमी तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन