फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Womens Grievance Redressal Cell reconstituted in BHU Prof Royna Singh became president

Varanasi: बीएचयू में महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का हुआ पुनर्गठन, प्रो. रोयना सिंह बनीं अध्यक्ष

Fri, 30 Jun 2023 07:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Jun 2023 07:22 PM IST
सार

बीएचयू  में महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का पुनर्गठन शुक्रवार को हुआ। यह प्रकोष्ठ विश्वविद्यालय परिसर में महिलाओं व छात्राओं द्वारा की गई लैंगिक भेदभाव तथा असमानता से संबंधित शिकायतों व मामलों का निवारण करेगी। 

विज्ञापन
Womens Grievance Redressal Cell reconstituted in BHU Prof Royna Singh became president
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  में महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का पुनर्गठन शुक्रवार को हुआ। यह प्रकोष्ठ विश्वविद्यालय परिसर में महिलाओं व छात्राओं द्वारा की गई लैंगिक भेदभाव तथा असमानता से संबंधित शिकायतों व मामलों का निवारण करेगी।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने कमेटी का पुनर्गठन विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं व महिलाओं को बेहतर वातावरण एवं सुरक्षा का भाव प्रदान करने के लिए बनाया गया है। महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एनॉटोमी विभाग की प्रो. रोयना सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बारिश शुरू होते ही सिद्धनाथ दरी सैलानियों से गुलजार, यहां मिलता मन को शांति और सुकून

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें बनाया गया सदस्य

प्रकोष्ठ में प्रो. अंजलि वाजपेयी, संकाय प्रमुख, शिक्षा संकाय, प्रो. पुष्प लता सिंह, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति व पुरातत्व विभाग, कला संकाय, प्रो. अर्चना सिंह, शारीरिक शिक्षा, महिला महाविद्यालय, प्रो. निर्मला होरो, शारीरिक शिक्षा विभाग, कला संकाय, प्रो. विभा त्रिपाठी, विधि संकाय, प्रो. मनीषा मल्होत्रा, अर्थशास्त्र विभाग, सामाजिक विज्ञान संकाय व प्रो. गीता राय, मॉलिक्यूलर एवं ह्यूमन जेनेटिक्स विभाग, विज्ञान संस्थान को सदस्य बनाया गया है।

Womens Grievance Redressal Cell reconstituted in BHU Prof Royna Singh became president
प्रो. रोयना सिंह - फोटो : अमर उजाला

सहायक कुलसचिव, प्रशासन (शिक्षण) सदस्य सचिव होंगे। प्रकोष्ठ, विश्वविद्यालय परिसर में महिलाओं व छात्राओं द्वारा की गई लैंगिक भेदभाव व असमानता से संबंधित शिकायतों व मामलों का निवारण करेगी। साथ ही प्रकोष्ठ ऐसी किसी भी गतिविधि का संज्ञान लेगी, जिससे महिलाओं की सुरक्षा व गरिमा को खतरा हो। वहीं खतरों से निपटने के लिए उपाय सुझाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed