फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Womens Commission talked about round up to the Vice Chancellor of BHU

BHU पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष, बोलीं- कुलपति को भेजेंगे समन

Fri, 06 Oct 2017 02:54 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी Updated Fri, 06 Oct 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
Womens Commission talked about round up to the Vice Chancellor of BHU
रेखा शर्मा
बीएचयू में छेड़खानी, लाठीचार्ज और बवाल मामले की जांच के लिए पहुंचीं राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा बीएचयू के कुलपति न तो मुझसे मिले और न ही उन्होंने मेरा फोन उठाया। अब आयोग की ओर से उन्हें समन जारी किया जाएगा। वे स्थिति को नियंत्रित करने में जरा भी सहयोग नहीं कर रहे।   
विज्ञापन



इस कड़ी में आयोग जल्द ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। रेखा शर्मा ने इस मामले में उन्हें राउंडअप करने की बात कही है। कैंपस में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी लगवा दिए गए हैं। बहुत जल्द और कैमरे भी लगवा दिए जाएंगे। रेखा शर्मा ने एसपी से अपील की है कि कैंपस में लड़कियों की सुरक्षा के लिहाज से कुछ दिन और फोर्स तैनात रखी जाए। 
 


बता दें इससे पहले रेखा शर्मा ने पुलिस की रिपोर्ट में लाठीचार्ज का जिक्र नहीं होने पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा था कि कुलपति शुक्रवार तक यहां आकर बयान नहीं देते हैं तो उन्हें आयोग में तलब किया जाएगा।

बीएचयू मामले की जांच करने वाराणसी पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा गेस्ट हाउस में जनसुनवाई भी कर चुकी है। कई छात्राए घटना के बारे में उनके समक्ष अपना बयान दर्ज करा चुकी हैं।
 
उन्होंने मामले की संजीदगी समझते हुए उन छात्राओं से भी सम्पर्क करने की कोशिश की जो बयान देने गेस्ट हाउस नहीं पहुंची थी। इसके लिए वे त्रिवेणी हॉस्टल, नवीन महिला छात्रावास और महिला महाविद्यालय पहुंचकर उन छात्राओं से भी मिली थी। अब इस मामले में बीएचयू कुलपति का पक्ष आना बाकी रह गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed