फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women will keep Vat Savitri fast for the longevity of their husband

पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं आज रखेंगी वट सावित्री व्रत

Thu, 10 Jun 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Women will keep Vat Savitri fast for the longevity of their husband
वट सावित्री व्रत बृहस्पतिवार को है और इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने वाली महिलाओं के पति पर आया संकट टल जाता है और उनकी आयु लंबी होती है। यह व्रत महिलाओं के लिए खास बताया गया है। हालांकि कोरोना काल में महिलाएं गंगा स्नान तो नहीं करेंगी, लेकिन आसपास मौजूद बरगद के पेड़ की पूजा शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए करेंगी। कई महिलाएं वट वृक्ष की टहनी को वृक्ष का प्रतिरूप मानकर यम देव से पति की दीर्घायु, सेहत, रक्षा की कामना करेंगी।
विज्ञापन

घर में करूंगी पूजा
कैवल्यधाम निवासी अंशिका अग्रवाल बताती हैं पति की दीर्घायु के लिए कई व्रत रखे जाते हैं। इसमें दो प्रमुख व्रतों में एक करवाचौथ और दूसरा वट सावित्री व्रत है। संक्रमण कम हो गया है, लेकिन हमें एहतियात बरतनी होगी, इसलिए घर पर ही गमले में लगे वट वृक्ष की पूजा करूंगी।
विज्ञापन

लाल पंखे का विशेष महत्व
भेलूपुर निवासी वंदना झा बताती हैं कि मिथिला संस्कृति में वट सावित्री की पूजा में लाल रंग के पंखे, कच्चा पीला सूत व आम का विशेष महत्व होता है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए घर के पास बरगद के पेड़ के नीचे पूजा कर परिवार के स्वास्थ्य और उन्नति की कामना करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगी पूजा
ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी तिथि के दिन स्नान, ध्यान करके अपने आराध्य देवी-देवता की पूजा के बाद वट सावित्री व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद वृट वृक्ष को रोली का तिलक लगाकर चावल, अंकुरित चना, गुड़ एवं हल्दी आदि अर्पित करना चाहिए। अंखड सौभाग्य को मन में लेकर हल्दी से रंग हुए कच्चे सूत को वट वृक्ष को लपेटते हुए सात बार परिक्रमा करें। इसके बाद सावित्री व सत्यवान की कथा का पठन व श्रवण कर दीपक दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed