फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women died and her son injured after car hit bike in varanasi

वाराणसी: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल, शादी वाले घर में छा गया मातम

Mon, 31 May 2021 10:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 May 2021 10:29 PM IST
सार

अजगरा सेमरेतर के रहने वाले रामाश्रय राम की पत्नी माधुरी अपने बड़े पुत्र अक्षय त्यागी के साथ बाइक से नियार बाजार गईं थीं। लौटते समय भारत सेवक समाज इंटर कॉलेज के समीप विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Women died and her son  injured after car hit bike in varanasi
जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुकी थीं माधुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के हथियर स्थित भारत सेवक समाज इंटर कॉलेज के पास सोमवार को कार की टक्कर से बाइक सवार माधुरी (52) की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र अक्षय त्यागी घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। माधुरी के परिवार में सोमवार को दिन में शादी थी। वह शादी की खरीदारी कर लौट रहीं थी। 

विज्ञापन


अजगरा सेमरेतर के रहने वाले रामाश्रय राम की पत्नी माधुरी अपने बड़े पुत्र अक्षय त्यागी के साथ बाइक से नियार बाजार गईं थीं। लौटते समय भारत सेवक समाज इंटर कॉलेज के समीप विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र अक्षय त्यागी घायल हो गए।
विज्ञापन


माधुरी देवी चोलापुर सेक्टर नंबर-3 से बसपा समर्थित प्रत्याशी थीं। माधुरी के चचेरी पुत्री बेबी की शादी सोमवार को दिन में थी। शादी के समय घर में जश्न का माहौल था। माधुरी शादी की खरीदारी के लिए बाइक से नियार बाजार गईं थीं। माधुरी के दो लड़के और 7 लड़कियां हैं। उधर घटना की सूचना मिलते ही शादी समारोह मातम में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से बारात के लिए निकले युवक का मिला शव

अखरी चौकी के लठियां स्थित पुल के पास देवनाथ बिंद के कटरे में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त देल्हना गांव निवासी मुरारी (18) के रूप में की। परिजनों ने जहर देकर मुरारी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

थाना क्षेत्र के देल्हना निवासी नंदलाल का पुत्र मुरारी (18) रविवार रात में घर से बारात के लिए निकला था। पिता ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि रात में गांव का ही एक युवक पूछते हुए आया था। इसके बाद कोई जानकारी उसकी नहीं मिली। सुबह लठियां स्थित पुल के पास देवनाथ बिंद के कटरे में शव पड़ा हुआ था और पास में ही बाइक पड़ी हुई थी।

सुबह कटरे पर पहुंचे दुकानदार पिंटू शर्मा ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि शराब में जहर पिलाकर मुरारी की हत्या की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि शव से शराब की दुर्गंध आ रही थी। रोहनियां थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मुरारी पांच भाइयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed