फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women and man died on raksha bandhan in purvanchal district in accident suicide

पूर्वांचल के इन जिलों में रक्षाबंधन के दिन हुए हादसे, तीन महिला समेत नौ की मौत

Mon, 03 Aug 2020 10:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 Aug 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Women and man died on raksha bandhan in purvanchal district in accident suicide
demo pic

पूर्वांचल के जिलों में सोमवार को रक्षाबंधन के दिन हादसों में नौ लोगों की जान चली गई। इसमें मऊ में दो जौनपुर में दो, सोनभद्र में दो और वाराणसी और भदोही जिले में एक-एक मौत हुई है। इनमें दो बच्चे और तीन महिलाएं राखी बांधने निकली थीं।

विज्ञापन


मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में भटी कला मार्ग पर बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक से राखी बांधने मामा के घर जा रही आजमगढ़ के धरवारा गांव निवासी दुर्गावती देवी (42) की मौत हो गई। भतीजा जख्मी हो गया। मेऊडी कला गांव की निर्मल यादव की पत्नी बुधिया देवी (60) को सुबह टहलने के दौरान मेऊडी चट्टी पर बोलेरो ने कुचल दिया।

विज्ञापन

जौनपुर में उमरी खुर्द निवासी बालकेशर बिंद मां संतरा देवी और बहन इंदिरा के साथ बाइक से राखी बंधवाने गुलजारगंज जा रहा था। तेजीबाजार चौराहे पर बाइक गड्ढे में अनियंत्रित हुई और पीछे बैठी संतरा देवी (65) सड़क पर गिर गई तभी ट्रैक्टर ने कुचल दिया। 

कोहड़ा गांव के रुद्र प्रताप पत्नी अमृता (30) व दो बच्चों नैनसी (5) और हिमांशु (4) के साथ बाइक से ससुराल आजमगढ़ के खेवती दनियालपुर गांव जा रहे थे। चिरैया मोड़ के समीप पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। रुद्र बाइक सहित गिर पड़े कि पीछे से आए ट्रैक्टर ने अमृता को कुचल दिया। 

भदोही में लालानगर टोल प्लाजा के पास राजमार्ग पर स्कूटी से गिरकर नगीना बेगम (60) की मौत हो गई। सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पुरना गांव में राखी बांधने जा रहे भाई शनि (7) और बहन सुधा (10) धोवा नहर पार करने के दौरान बह गए। देर शाम दोनों की शव बरामद हुए।

भदोही में पत्नी को राखी बंधवाने जा रहे सुरियावा के दानूपुर पश्चिम पट्टी निवासी दरोगा बिंद (23) की एक अन्य बाइक से टकराकर मौत हो गई। वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के कुआर बाजार में दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक की टक्कर से पुनीत भारती (23) की मौत हो गई। वह अपने ननिहाल मां की राखी पहुंचाने जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed