फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman's body found in bush, fear of murder 8 inch long cut in left leg below knee

Varanasi crime: सड़क किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, पैर में 8 इंच का घाव, जांच जारी

Sat, 10 Dec 2022 01:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 10 Dec 2022 01:12 PM IST
सार

वाराणसी में सड़क किनारे झाड़ी में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर लंका इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को झाड़ी से निकालवाकर बाहर करवाया। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची। 

विज्ञापन
Woman's body found in bush, fear of murder 8 inch long cut in left leg below knee
झाड़ी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर रमना मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ी में फेंका 55 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर लंका इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को झाड़ी से निकालवाकर बाहर करवाया। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पहली झलक से महिला तराई प्रदेश की रहने वाली लग रही है। महिला को मारने के बाद शव को लाकर झाड़ी में फेंका गया। महिला के बाएं पैर में घुटने के नीचे चार इंच गहरा और आठ इंच लंबा घाव है।  दाएं हाथ पर घसीटने के कारण चोट का निशान है। नाक से ब्लड निकलने के कारण रुई डाली गई है। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर लंका बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृश्या दुर्घटना में मौत का कारण लग रहा है। पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल पायेगा। महिला साड़ी और स्वेटर पहनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed