फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman jumps in Ganges with two year old child Sailors save woman child drowns

दो साल के बच्चे के साथ महिला ने गंगा में लगाई छलांग: नाविकों ने महिला को बचाया, बच्चा अभी तक लापता

Wed, 28 Sep 2022 09:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 28 Sep 2022 09:45 AM IST
सार

वाराणसी के विश्वसुंदरी पुल से एक महिला ने अपने दो साल के बच्चे के साथ छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि महिला अपने चार बच्चों के साथ पुल पर आई थी।  तीन बच्चे विश्व सुंदरी पुल के ऊपर मिले।

विज्ञापन
Woman jumps in Ganges with two year old child Sailors save woman child drowns
पुल के पास मिले तीन बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महिला घर से छुब्ध होकर अपने चार बच्चों के साथ विश्वसुंदरी पुल पर आयी और  सबसे छोटे दो साल के बच्चे के साथ गंगा में छलांग लगा दी। बीच गंगा में महिला जोर जोर से राम का नाम लेते हुए बहती जा रही थी। महिला की आवाज़ सुनकर घाट पर बैठे नाविक़ों ने महिला को बचा लिया और पांडे घाट पर पर ले आये।

विज्ञापन

 

Woman jumps in Ganges with two year old child Sailors save woman child drowns
महिला ने बच्चे के साथ गंगा में लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
दो साल का बच्चा लापता हो गया। तीन बच्चे विश्व सुंदरी पुल के ऊपर मिले। घटना की जानकारी नाविक नावेद, पकालु और पांचू ने क्षेत्रीय पार्षद चंद्र नाथ मुखर्जी को दी। पार्षद  ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में जल पुलिस भी आ पहुंची। महिला को कबीर चौरा हॉस्पिटल जल पुलिस के द्वारा भिजवा दिया गया।
आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पारिवारिक क्लेश से परेशान होकर ये कदम उठाया होगा। पुलिस मामले की छानबीन  कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed