फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman health deteriorated after vaccination reached Collectorate for complaint in varanasi

वाराणसी: टीकाकरण के बाद बिगड़ी तबीयत, शिकायत लेकर पहुंची कलेक्ट्रेट 

Tue, 11 Jan 2022 06:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 11 Jan 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
Woman health deteriorated after vaccination reached Collectorate for complaint in varanasi
मंजू देवी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना टीकाकरण में लापरवाही की शिकायत को लेकर पिंडरा ब्लॉक के सुरही गांव की महिला सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची और एएनएम के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया। मंजू देवी ने बताया कि उसने सितंबर में टीका लगवाया था। एएनएम रतन कुमारी ने कपड़े के ऊपर से ही टीका लगा दिया। जैसे ही बाहर निकली तो हाथ में दर्द होने लगा।

विज्ञापन


टीकाकरण केंद्र पर शिकायत की तो भगा दिया गया। मंजू का कहना था कि दर्द बढ़ने पर कबीरचौरा अस्पताल पहुंची। वहां से बीएचयू रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के पहले ही जिला चिकित्सालय पांडेयपुर भेज दिया।

विज्ञापन

जांच के बाद दोबारा बीएचयू भेजा गया। चिकित्सकों ने कलर एक्सरे की बात कही। जांच के बाद चिकित्सकों ने प्लास्टिक सर्जरी कराने की बात कहीं। उन्होंने जिलाधिकारी से मदद और एनएम पर कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed