फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman hangs two children And then commits suicide in Sonbhadra

UP: जिन बच्चों को हर वक्त सीने से लगाए रहती थी प्रीति, उन्हीं को फंदे से लटकाकर मार डाला; फिर की खुदकुशी

Wed, 06 May 2026 09:09 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 06 May 2026 09:09 AM IST
सार

सोनभद्र के विषहार गांव में मां और उसके दो मासूम बच्चों की मौत की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। घटना के बाद से गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। लोगों के लिए यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि एक मां अपने ही बच्चों के साथ ऐसा कदम उठा सकती है।

विज्ञापन
Woman hangs two children And then commits suicide in Sonbhadra
sonbhadra suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी के सोनभद्र के करमा थाना इलाके के विषहार गांव में मंगलवार को दोपहर में प्रीति राजभर (25) और उसके दो बच्चों चार साल के आर्यन और छह महीने के अयांश के शव रस्सी से बने फंदे पर लटके मिले। प्रीति और दोनों बच्चों के शव अलग-अलग कमरों में मिले। घटना के वक्त पति राजन राजभर और परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम करने गए थे।
विज्ञापन


घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। एसओ सूर्यभान ने बताया कि विषहार गांव के राजन राजभर की शादी करीब पांच साल पहले मिर्जापुर के चित बिसरांव गांव की प्रीति के साथ हुई थी। 
विज्ञापन


दंपती के दो बच्चे थे। कुछ दिनों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। मंगलवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि पति पिटाई करता था। इसके बाद राजन अपने माता-पिता के साथ खेत में काम करने चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर प्रीति और उसके दोनों बच्चे थे। दोपहर में जब वह घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था, काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से झांक कर देखा तो कमरे में रोशनदान से बंधी रस्सी के सहारे प्रीति का शव फंदे पर लटक रहा था। 

 

पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर राजन अंदर पहुंचा तो बगल वाले कमरे का दृश्य हृदयविदारक था। वहां अयांश और आर्यन के शव भी रस्सी के फंदे से लटक रहे थे। मृतका के बड़े पिता रामकुंवर राजभर ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रीति का पति अक्सर नशे में मारपीट करता था और ससुराल वाले दहेज को लेकर ताने देते थे। 

 

करमा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रीति और उसके दो बच्चों की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। उन्होंने बताया कि प्रीति इस पारिवारिक कलह का जिक्र करती थी। हालांकि, परिजन भी इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां बनीं कि यह दर्दनाक घटना हुई।
 

यूपी-112 पर दो बच्चों के साथ महिला के फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राहुल पांडेय, सीओ घोरावल।

जिन बच्चों को हर वक्त सीने से लगाए रहती थी प्रीति, उन्हीं को फंदे से लटकाया
विषहार गांव में मां और उसके दो मासूम बच्चों की मौत की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। घटना के बाद से गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। लोगों के लिए यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि एक मां अपने ही बच्चों के साथ ऐसा कदम उठा सकती है।

 

घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। मृतका प्रीति की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी और उसके दो बच्चे थे। छोटा बेटा अयांश महज छह महीने का था। परिजनों के अनुसार, वह हमेशा अपनी मां के साथ रहता था और प्रीति भी उसे अपने से अलग नहीं होने देती थी।

पुलिस के अनुसार, प्रीति और दोनों बच्चों के शव अलग-अलग कमरों में पाए गए। जिस कमरे में बच्चों के शव मिले, वहां शटर के पाइप से रस्सी बंधी हुई थी। वहीं प्रीति का शव दूसरे कमरे में रोशनदान से लटकता हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed