{"_id":"5e80cf638ebc3e72b96fc5a0","slug":"woman-found-unconscious-on-the-banks-of-gomti-river-suspected-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती नदी के किनारे बेहोश मिली महिला, दुष्कर्म की आशंका से जिला महिला अस्पताल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती नदी के किनारे बेहोश मिली महिला, दुष्कर्म की आशंका से जिला महिला अस्पताल भेजा
Sun, 29 Mar 2020 10:10 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
crime scene
- फोटो : Twitter
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के गांव में गोमती नदी के किनारे रविवार की रात एक महिला बेहोश पड़ी मिली। महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताते हुए उसे उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीणों ने गोमती नदी के किनारे एक महिला को बेहोश पड़े देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस आई और महिला के मुंह पर पानी छिड़का गया तो वह होश में आई। हालांकि जब उससे पूछताछ की गई, तो वह किसी भी तरह की पहचान जाहिर न कर पाने की स्थिति में बदहवास दिखी। आनन-फानन में महिला को चोलापुर सीएचसी ले जाया गया, जहां दुष्कर्म की आशंका के आधार पर डॉक्टरों ने उसे जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में अजगरा चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। महिला अस्पताल के चिकित्सकों की रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होगी तो उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन