फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman dies under suspicious circumstances, maternalists accused of murder for dowry

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायकेवालों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

Sat, 01 Feb 2020 11:20 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 01 Feb 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, maternalists accused of murder for dowry
fansi - फोटो : social media

आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव हाफिजपुर में शुक्रवार शाम विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दामाद ने ससुराल में फोन पर सूचना दी कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायकेवाले पहुंचे तो शव नीचे उतार लिया गया था। पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


मृतका के मायकेवालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सास, ससुर और पति को हिरासत में ले लिया है।  महाराजगंज जनपद के भटनी निवासी स्व. दयाराम यादव की बेटी रितु (25) की शादी शहर कोतवाली के हाफिजपुर निवासी प्रदीप पुत्र खदेरू के साथ 2014 में हुई थी। रितु का एक बेटा और एक बेटी भी है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम सात बजे प्रदीप ने सास को फोन पर सूचना दी कि रितु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की मां राजकला और भाई अंगद पहुंचे तो शव जमीन पर रखा था। फांसी की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई थी। मायकेवालों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग पहले भी दहेज के लिए परेशान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में शहर कोतवाली में शिकायत भी की गई थी। ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचन पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही तहरीर मिलने पर सास, ससुर और पति को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed