फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman dies after getting trapped in flour mill softener in varanasi

UP: आटा चक्की के सॉफ्ट में फंसकर महिला की मौत, मशीन ने कई बार जमीन पर पटका, पूरा शरीर कर दिया लहुलूहान

Sun, 19 May 2024 03:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 19 May 2024 03:38 PM IST
सार

Varanasi News: परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिए बगैर ही रात में अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के परिवार में पति के अलावा तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं।

विज्ञापन
Woman dies after getting trapped in flour mill softener in varanasi
मचा कोहराम। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमना में चलती चक्की के साफटीन में फंस कर प्रभावती देवी (55) पत्नी शोभा राजभर की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शोभा राजभर अपने मकान में आटा चक्की लगाते हैं। जिसपर उनका बड़ा बेटा सोनू पिसाई का कार्य करता है।
विज्ञापन


सोनू बीती देर शाम चक्की चलाकर पिसाई कर रहा था। इस दौरान प्रभावती भी वहां मौजूद थीं। किसी काम के लिए प्रभावती चलती मशीन के साफटीन को पार कर दूसरी ओर जा रही थी कि अचानक तेज रफ्तार से चल रही साफटीन में उसकी साड़ी फंस गई और वह उसके साथ लिपट कर चक्कर काटने लगी।
विज्ञापन


तेजी से घूमती साफटीन उसको जमीन पर पल भर में ही कई बार पटक दिया। तेज आवाज सुन पिसाई कर रहा बेटा सोनू उधर दौड़ा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पति व पुत्र के साथ गृहस्थी के कार्यों में हाथ बंटाती थी। इस बाबत जाल्हूपुर चौकी प्रभारी शशि प्रताप सिंह ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed