फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman died hit by truck accident and bike in ghazipur up

मासूम के सिर से मां का उठा साया, ट्रक के पहिये से दबकर महिला की मौत

Mon, 18 May 2020 05:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 18 May 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Woman died hit by truck accident and bike in ghazipur up
इस ट्रक से हुई महिला की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई । जबकि उसका मासूम बेटा और चचेरा भाई घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक खुद पुलिस के पास चला गया। पुलिस ने शव के साथ ही चालक को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के करहिया गांव निवासी अनीता राजभर(30) अपने चार वर्षीय पुत्र आर्यन और चचेरा भाई मनोज राजभर(27) के साथ बाइक से मायके जा रही थी। कठवामोड़-कासिमाबाद मार्ग पर अठवा मोड़ पुलिस चौकी के बाद मनोज ने गिट्टी लदे ट्रक को ओवरटेक कर जैसे ही आगे आया, ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


अनीता पहिया के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया और चचेरे भाई को हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद तत्काल चौकी प्रभारी चौकी प्रभारी विजयकांत द्विवेदी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक सोनू ने खुद अपने को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल को बच्चे को जिला अस्पताल भेज दिया। घायल मनोज ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। परिवार के सदस्य कुछ ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई मोहन राजभर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed