फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman died during treatment trauma center set fire herself spraying kerosene oil in mirzapur up

यूपी: जमीन कब्जा करने के विरोध में आग लगाने वाली महिला की ट्रामा सेंटर में मौत, बेटे की हालत गंभीर

Tue, 30 Jun 2020 03:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 30 Jun 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Woman died during treatment trauma center set fire herself spraying kerosene oil in mirzapur up
सोमवार को अधिकारियों ने महिला की बेटी से पूछताछ की। - फोटो : अमर उजाला।

मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के तम्मनपट्टी गांव में सोमवार की सुबह जमीन कब्जे का विरोध करने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक महिला और उसका पुत्र झुलस गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर दिया गया था, जहां मंगलवार को महिला की मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। गांव में तनावपूर्ण माहौल है।

विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के तम्मनपट्टी गांव में सोमवार की सुबह जमीन कब्जे के विरोध में महिला और उसका बेटा आग में झुलस गया था। इस घटना से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कछवां-चुनाव राजमार्ग जाम कर दिया था। सूचना पर एसडीएम और सीओ के बाद आईजी पीयूष श्रीवास्तव, डीएम और एसपी पहुंच गए। पुलिस ने जांच में पाया कि महिला ने स्वयं आग लगाई थी। इस मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसडीएम और सीओ को सौंपी गई।
विज्ञापन



तम्मनपट्टी गांव निवासी छोटेलाल भारती ने 28 साल पहले मिश्रपुरा निवासी अछैवर सिंह से कछवां-चुनार मार्ग पर एक विस्वा जमीन खरीदी थी। जमीन के सामने छोटेलाल ने सब्जी की दुकान खोल रखी है। इस जमीन को लेकर छोटेलाल का मेड़िया गांव निवासी जय कृष्ण से विवाद चल रहा है। 25 दिन पहले जमीन की पैमाइश भी कराई गई थी। सोमवार को जय कृष्ण पक्ष के लोग पहुंचे और जमीन पर नींव की खुदाई करने लगे। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से छोटेलाल की पत्नी मीना देवी(45) झुलसने लगी। उसे बचाने में पुत्र अंकित(15) भी झुलस गया था। किसी तरह आग बुझा कर दोनों को सीएचसी ले गए थे, हालत गंभीर होने पर दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। घटना से नाराज लोगों ने कछवां-चुनार राजमार्ग पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया था।

सूचना पर अदलपुरा चौकी प्रभारी संजय यादव, कोतवाल राजीव सिंह, एसडीएम चुनार सुरेंद्र बहादुर और सीओ चुनार सुशील कुमार यादव पहुंच गए थे। उन्होंने 45 मिनट बाद जाम समाप्त कराया गया। इसके बाद डीएम सुशील कुमार पटेल, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एएसपी सिटी संजय कुमार पहुंचे। एसपी ने महिला की पुत्री से बात कर मामले की छानबीन की।

पुत्री का आरोप, फेंका तेजाब, दिखाई पिस्टल
जमीन कब्जे के दौरान आग लगने से झुलसी मीना देवी की पुत्री चंदा ने बताया कि सब्जी की दुकान पर उसके माता-पिता और भाई थे। इस दौरान 40 लोग पहुंचे और जमीन पर कब्जे के लिए खोदाई करने लगे। मां ने कहा कि पैमाइश हो गई है। इसमें जो हिस्सा आएगा, वो ले लीजिएगा, पर विपक्षियों ने मां और भाई पर तेजाब फेंक दिया। फिर विपक्षियों ने आग लगा दी। पापा बचाने गए तो उनको पिस्टल दिखाई।

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि छोटेलाल और जयकृष्ण में जमीन विवाद है। 25 दिन पहले भूमि की पैमाइश होने के बाद दोनों पक्ष सहमत नहीं थे। सुबह जयकृष्ण सफाई करते हुए नींव खोदने लगा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान छोटेलाल की पत्नी मीना ने आग लगा ली। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed