फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   With corporate, development of himself

कारपोरेट का साथ, खुद का विकास

Thu, 21 May 2015 02:24 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
With corporate, development of himself

वाराणसी। कांग्रेस ने केंद्र सरकार के एक साल पूरे होने पर मोर्चा खोल दिया है और सरकार के कामकाज की पोल खोलने में जुट गई है। इस क्रम में बुधवार को कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में हुई प्रेसवार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल और अजय राय ने कहा कि  मोदी सरकार कारपोरेट का साथ, खुद का विकास की नीति पर चल रही है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सरकार जनहित के मुद्दों को दरकिनार करके काम कर रही है। इसके खिलाफ उनकी पार्टी संसद से सड़क तक विरोध करेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने सामाजिक क्षेत्र, कृषि, सिंचाई, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, शिक्षा, पंचायती राज, महिला एवं बाल विकास विभाग के बजट में भारी कटौती की है। सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में तो एक लाख 75 हजार 122 करोड़ रुपये की कटौती की गई है।
विज्ञापन

इससे सामाजिक असमानता बढ़ेगी। इसी तरह बाल विकास विभाग के बजट में 9858 करोड़ की कटौती की गई है। इस पर केंद्र सरकार की बाल विकास विभाग की मंत्री ने कहा है कि इससे गर्भवती महिलाओं और बच्चों में कुपोषण बढ़ेगा। खाद्य सुरक्षा कानून के तहत प्रत्येक परिवार को दो रुपये किलो की दर से हर महीने पांच किलोे अनाज देने की योजना पर भी इस सरकार ने आघात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गंगा के नाम पर बहुत कुछ कहा गया लेकिन यह सरकार एक भी नाले का गंगा में गिरना रोक नहीं पाई है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का पार्टी हर कीमत पर विरोध करेगी। बनारस में मार्च निकाला जाएगा और 26 जून को बड़ालालपुर में जहां पीएम ने ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर का शिलान्यास किया था, वहां धरना दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed