{"_id":"60e5fa828ebc3ef84d007847","slug":"will-get-relief-rain-is-expected-on-july-9-10-varanasi-news-vns59922702","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलेगी राहत, नौ-दस जुलाई को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलेगी राहत, नौ-दस जुलाई को बारिश के आसार
विज्ञापन
कई दिनों से लगातार तेज धूप, हवा न चलने और उमस बढ़ने के बाद अब बुधवार से पुरवा हवाओं ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली इन हवाओं की वजह से ही मौसम का मिजाज भी बदलेगा। मंगलवार की तुलना में बुधवार के तापमान में भी अधिक बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं हुई। नौ, दस जुलाई को वाराणसी समेत आसपास के जिलों में हवा के साथ-साथ बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
जून के दूसरे सप्ताह में मानसून की दस्तक के बाद अंतिम सप्ताह से मौसम ने यू टर्न लिया है। जून के अंतिम सप्ताह से ही अब तक हर दिन धूप तीखी हो रही है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से हर कोई परेशान है। बुधवार को भी सुबह से धूप और उमस के कारण लोग परेशान रहे।
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि अब बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवाओं का आना शुरू हो गया है। इसके साथ ही मानसून भी आगे बढ़ेगा। इस वजह से नमी भी बन रही है। नौ, दस जुलाई को बारिश के भी आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस की जगह बुधवार को 38.2 रहा। जबकि न्यूनतम 25.6 की जगह बुधवार को 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।