फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Will form the new laboratory for water testing

वाटर टेस्टिंग के लिए बनेगी नई प्रयोगशाला

Fri, 22 Jul 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 22 Jul 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Will form the new laboratory for water testing
ad - फोटो : Getty Images
शहरियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए नगर निगम (जापान इंटरनेशनल कोआपरेशन एजेंसी) जायका के तहत वाटर टेस्टिंग के लिए नई प्रयोगशाला बनाएगा। साथ ही घाटों पर 24 घंटे मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का काम भी शुरू होगा। वहीं, शहर में बिछाई गई सीवेज, पेयजल ड्रेनेज पाइप लाइन का जीआई सर्वे कर उसे ऑनलाइन किया जाएगा। जिससे फाल्ट होने पर उसे दुरुस्त करने में आसानी होगी।
विज्ञापन


जायका केतहत इंस्टीट्यूशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम चलाकर नगर निगम, जलकल के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को अपडेट करने के साथ ही विकास कार्य भी कराए जाने थे। इस पर 31.80 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। कई साल से यह योजना पाइपलाइन में थी। अब इसे हरी झंडी मिली है। अपर नगर आयुक्त बीके द्विवेदी ने बताया कि जलकल कार्यालय में वाटर टेस्टिंग के लिए नई प्रयोगशाला लगाई जाएगी।
विज्ञापन


जिससे कि शहरियों को आपूर्ति किए जाने वाले पानी की शुद्धता जांची जा सके। इसकेअलावा मणिकर्णिकाघाट और हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार के बाद तत्काल मृत्यु प्रमाण पत्र देने की सुविधा शुरू की जाएगी। इसे ऑनलाइन किया जाएगा। कोई भी कहीं से इसकी काफी निकाल सकता है। उन्होंने बताया कि शहर में कहां-कहां कितनी लंबी सीवेज, पेयजल और वाटर ड्रेनेज पाइप लाइन बिछाई गई है, इसका जीआई सर्वे कराया जाएगा। यह काम दो साल मे पूरा कर लिया जाएगा। जल्द ही इस पर काम प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed