फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Will adopt self-defense, will teach a lesson to the miscreants

सेल्फ डिफेंस अपनाएंगे, मनचलों को सबक सिखाएंगे

Tue, 31 May 2022 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Will adopt self-defense, will teach a lesson to the miscreants
अपनी सुरक्षा करना चाहती हैं तो पुलिस से पहले आपको खुद आगे आना होगा। अपना सुरक्षा कवच खुद तैयार करना होगा। यही जोश और जज्बा किशोरियों में सोमवार को भरा गया। मौका था मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से राजातालाब स्थित श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ का।
विज्ञापन

इसमें कॉलेज की 200 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी सुरक्षा करने का तरीका सीखा। छात्राओं को आत्मरक्षा की बारीकियां सिखाते हुए मानव एकेडमी की मुख्य प्रशिक्षक ज्योति ने कहा कि कराते एक ऐसी कला है, जिसे सीखकर आप खुद की रक्षा कर सकती हैं। लेकिन इस कला के साथ हिम्मत और हौसले का होना भी जरूरी है। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार पटेल ने किया। मानव एकेडमी के प्रशिक्षक कृतिका पटेल, पूजा देवी, ब्यूटी गुप्ता, कशिश पटेल ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस दौरान विजय कुमार यादव, मुन्ना लाल पटेल, राम सिंह वर्मा, सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आत्मरक्षा के लिए कराते की कला लड़कियों में आत्मविश्वास पैदा करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम कराते को जुलाई से अपने कॉलेज की सभी छात्राओं के लिए अनिवार्य करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकुमार पटेल, श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज, राजातालाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed