फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife commits suicide by hangs after quarrel with husband on mobile in varanasi

Varanasi: पति से मोबाइल पर झगड़े के बाद पत्नी ने मौत को लगाया गले, फंदे से लटककर दी जान

Tue, 21 May 2024 08:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 21 May 2024 08:21 PM IST
सार

वाराणसी जिले में एक विवाहिता ने पति से फोन पर विवाद होने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। उधर, घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Wife commits suicide by hangs after quarrel with husband on mobile in varanasi
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद गांव में सबरोजा बेगम (25) ने घर की छत में लगी कुंडी के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। मौत की खबर पाकर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। साथ ही हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की बात कही। 

विज्ञापन


पिता असलम शाह ने पति महताब अहमद, जेठ अफताब अहमद, जेठानी गुड़िया, भतीजा गुलजार व गुलफाम, सास बसीरन और पति के मित्र दरगाही के खिलाफ रामनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दहेज हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


यह है मामला
महताब की शादी 2018 में बिहार के कैमूर भभुआ के थाना चांद के पाढ़ी गांव निवासी असलम शाह की पुत्री सबरोजा के साथ हुई थी। सबरोजा दो बच्चों की मां थी। महताब और उसका बड़ा भाई कुवैत में काम करते हैं। मंगलवार को पति-पत्नी में मोबाइल पर किसी बात को लेकर बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके पक्ष वालों का आरोप है कि इसके बाद महताब ने अपनी मां को फोन कर कहा कि रोज-रोज की किचकिच से परेशान हो गया हूं। इसे अब रास्ते से हटा दो। इसके बाद सबरोजा की हत्या कर उसे फंदे पर लटका दिया गया। असलम ने बताया कि बेटी को शादी के बाद से ही दहेज और खूबसूरत न होने का ताना मारकर प्रताड़ित किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed