{"_id":"619011862a8a7200cd743cf4","slug":"wife-accuses-ex-mla-s-son-of-marrying-fraudulently-varanasi-news-vns622432693","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के बेटे पर पत्नी ने लगाया धोखे से शादी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के बेटे पर पत्नी ने लगाया धोखे से शादी करने का आरोप
विज्ञापन
गाजीपुर स्थित सैदपुर के पूर्व विधायक स्व. राजित यादव के बेटे भारत भूषण यादव पर विवाहिता ने धोखे में रखकर शादी करने का आरोप लगाया है। घरेलू हिंसा और धमकाने सहित अन्य आरोपों में पत्नी ने लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया। विवाहिता का आरोप है कि पहली पत्नी के रहते भारत भूषण ने शादी की। सच्चाई मालूम हुआ तो विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। लंका पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लंका थाना अंतर्गत गंगापुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली आरती यादव का आरोप है कि उनकी और भारत भूषण की मुलाकात 2013 में जौनपुर में एक नेटवर्किंग कंपनी की बैठक के दौरान हुई थी। भारत भूषण ने बताया था कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है और वह उनसे शादी करना चाहता है। इसके बाद 14 दिसंबर 2016 को कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में शादी की। शादी के बाद 15-20 दिन ससुराल में रहने पर ससुर राजित यादव के कहने पर लक्सा क्षेत्र में रहने लगी। आरती के अनुसार एक साल के बाद मालूम हुआ कि भारत भूषण की पहली पत्नी संध्या यादव जिंदा है तो वह नाराजगी जताईं। इस पर भारत भूषण ने बताया कि पहली पत्नी से तलाक का मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। इसके बाद उनके और भारत भूषण के बीच तल्खियां बढ़ गई और भारत भूषण प्रताड़ित करने लगा। मामला थाने तक पहुंचा तो भारत भूषण ने लिखा-पढ़ी में समझौता किया कि अब वह ऐसा कोई काम नहीं करेगा जिससे आरती को दिक्कत हो। थाने में समझौते के एक हफ्ते बाद भारत भूषण घर छोड़ कर चला गया और फिर कभी संपर्क नहीं किया। अब भारत भूषण उन्हें अलग-अलग लोगों से हत्या की धमकी दिलाता है। इस बारे में लंका थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश राय ने बताया कि प्रकरण की छानबीन की जा रही है।